चौथे दिन भारतीय गेंदबाज़ी पर है नज़र
दिल्ली टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज़ों के विशाल स्कोर का पीछा कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को रोकने के लिए अब नज़र भारतीय गेंदबाज़ों पर ही है. चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है और चौथे दिन कोई नया विकेट नहीं गिरा है. तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट के नुक़सान पर 338 रन बना लिए थे.
टीम का स्कोर 400 के क़रीब पहुँच गया है और दर्शक अब भारतीय गेंदबाज़ों से एक शानदार प्रदर्शन की उम्मीद लगाए बैठे हैं. तीसरे दिन का खेल ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों मैथ्यू हेडन, रिकी पोंटिंग और माइकल हसी के नाम रहा था जिन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी का दम दिखाया.
उधर जहाँ भारत के शीर्ष गेंदबाज़ों ने निराश ही किया, बल्ले से नाकाम रहे वीरेंदर सहवाग ने गेंद से कमाल दिखाया और चार में से तीन विकेट झटके. भारत ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ इस टेस्ट क्रिकेट श्रंखला में 1-0 से आगे चल रहा है.
तीसरे दिन का खेल
तीसरे दिन का खेल जब शुरू हुआ. उस समय ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट गँवाए 50 रन बना लिए थे. हेडन 16 और साइमन कैटिच 29 रन बनाकर खेल रहे थे.
सहवाग ने तीन विकेट लिए हैं. तीसरे दिन भी दोनों खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाज़ी जारी रखी. भारतीय गेंदबाज़ विकेट के लिए तरसते रहे. अनिल कुंबले भी ख़ास प्रभावित नहीं कर पाए.
साइमन कैटिच ने अपना अर्धशतक पूरा किया. भारत को पहली सफलता उस समय मिली जब कैटिच अमित मिश्रा की गेंद पर आउट हो गए. कैटिच ने 64 रन बनाए.
पहले विकेट के लिए हेडन और कैटिच ने 131 रन जोड़े. इसके बाद पिच पर आए कप्तान रिकी पोंटिंग. पोंटिंग ने काफ़ी संयम से खेल दिखाया और मौक़ा मिलने पर आक्रामक स्ट्रोक भी जड़े.
इस बीच मैथ्यू हेडन ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. मैथ्यू हेडन ने कई शानदार स्ट्रोक लगाए. लेकिन 83 रन के निजी स्कोर पर उन्हें सहवाग ने आउट कर दिया.
इसके बाद कप्तान रिकी पोंटिंग और माइकल हसी स्कोर को 284 तक ले गए. 87 रन के निजी स्कोर पर पोंटिंग सहवाग की गेंद पर आउट हो गए. माइकल हसी ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन वे भी 53 रन बनाकर वीरेंदर सहवाग की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए.
भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 613 रन बनाकर घोषित कर दी थी. भारत की ओर से गौतम गंभीर ने 206 और वीवीएस लक्ष्मण ने 200 रनों की पारी खेली.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications