For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Preview- आरसीबी और दिल्ली डेयर डेविल्स के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

दिल्ली डेयरडेविल्स का मुकाबला आरसीबी की टीम से, आरसीबी पहले मैच में हार के बाद इस मैच में वापसी के इरादे से उतरेगी वाटसन की टीम

By Ankur

बेंगलुरू। आईपीएल 10 में पांचवा मैच दिल्ली डेयरडेविल्स और आरसीबी की टीमों के बीच होगा, इस मैच में वाटसन की टीम अपनी पहली हार से उबरने की कोशिश करेगी और दिल्ली के खिलाफ टूर्नामेंट में फिर से वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। हालांकि बेंगलुरू की टीम के सामने चोटिल खिलाड़ियों की चुनौती इस मैच में भी बनी रहेगी। टीम के कप्तान विराट कोहली अभी भी टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं और शेन वाटसन उनकी जगह टीम की कमान संभाल रहे हैं।



बेंगलुरू के चिन्नास्वामी मैदान में आरसीबी की टीम के पास होम ग्राउंड का सपोर्ट होगा। एक तरफ जहां इस मैच में कोहली के नहीं खेलने की संभावना है तो दूसरी तरफ एबी डिविलियर्स के खेलने पर संशय अभी भी बरकरार है। डिविलियर्स के अलावा लोकेश राहुल के भी खेलना भी संदिग्ध है।

हैदराबाद के खिलाफ मैच में आरसीबी के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल कुछ खास नहीं कर सके थे, लिहाजा इस मैच में उम्मीद लगाई जा रही है कि वह अपने बल्ले से आतिशी पारी खेलेंगे। उनके अलावा शेन वाटसन, केदार जाधव, मंदीप सिंह, ट्रैविस हेड और सचिन बेबी के उपर भी बड़ी जिम्मेदारी होगी। वहीं टीम की गेंदबाजी की जिम्मेदारी टाइमल मिल्स के कंधे पर होगी। हालांकि पहले मैच में वह कुछ खास नहीं कर सके थे।

मिल्स के अलावा गेंदबाजी की जिम्मेदारी श्रीनाथ अरविंद और स्टुवर्ट बिन्नी के कंधे पर भी होगी। वहीं स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चाहल भी मैच का रुख पलटने में सक्षम हैं और मैच में कभी भी बड़ा उलटफेर कर सकते हैं। वहीं टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ क्रिस मोरिस के कंधे पर होगी, इनके अलावा कोरी एंडरसन और कार्लोस ब्रैथवेट भी बल्ले से अहम योगदान दे सकते हैं।

दिल्ली डेयरडेविल्स को एंजेलो मैथ्यूज की कमी खलेजी, जबकि क्विंटन डी कॉक, श्रेयस ऐयर पहले ही मुकाबले से बाहर हो चुके हैं। पिछली बार दिल्ली की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर रही थी, वहीं दिल्ली की टीम के पास अभी भी अपने विकल्पों को तलाशना है। टीम में सैम बिलिंग्स, करुण नायर, रिशभ पंत और संजू सैमसन मौजूद हैं जिनपर टीम की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

जहीर खान की अगुवाई टीम की तेज गेंदबाजी की कमान खुद उनपर होगी, जबकि उनका साथ कैगिसो रबाडा और पैट कमिंस देंगे। वहीं इसके अलावा टीम के पास अमित मिश्रा, जयंत यादव, शाहबाज नदीम और मोहम्मद शामी जैसे खिलाड़ी भी हैं।

दिल्ली डेयरडेविल्स
सैम बिलिंग्स, संजू सैमसन, कोरी एंडरसन, करुण नायर, रिशभ पंत, क्रिस मोरिस, मोहम्मद शामी, अमित मिश्रा, जहीर खान, कैगिसो रबाडा, अदित्या तारे, अंकित बावने, क्षमा, मिलिंद, नवदीप सैनी, प्रत्यूश सिंह, कार्लोस ब्रैथवेट, एंजेलो मैथ्यूज, जयंत यादव, श्रेयर ऐय्यर।

आरसीबी
शेन वाटसन, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, सरफराज खान, श्रीनाथ अरविंद, आवेश, खान, सैमुअल बद्री, स्टुअर्ट बिन्नी, युजवेंद्र चहल, अनिकेत चौधरी, प्रवीन दुबे, क्रिस गेल, ट्रैविस हेड, इकबाल अब्दुल्ला, केदार जाधव, मंदीप सिंह, तायमल मिल्स, एडम मिलन, पवन नेगी, हर्शल पटेल, सचिन बेबी, तबरेज शम्शी, बिली स्टैंलेक

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+