For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आईपीएल नीलामी में किसकी खुलेगी किस्‍मत, कौन बनेंगे करोड़पति

बैंगलोर। हर साल आईपीएल के आयोजन से पहले खिलाडि़यों की नीलामी की जाती है, जिसमें से कुछ खिलाडि़यों की किस्‍मत खुलती है और वह करोड़पति बन जाते हैं। अगले दो दिनों तक आईपीएल नीलामी का आयोजन आईटीसी होटल में किया जाएगा, जिसमें 513 खिलाडि़यों की बोली लगाई जाएगी। यह भारतीय क्रिकेट के लिए मुश्किल वक्‍त है, एक तरफ जहां स्‍पॉट फिक्सिंग मसले पर जस्टिस मुकुल मुद्गल रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि टीम इंडिया के सबसे सफल कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी भी बुकियों के संपर्क में थे, वहीं इस मसले से बीसीसीआई की साख पर बट्टा पर लग गया है।

स्‍पॉट फिक्सिंग का असर आईपीएल के सातवें सत्र पर पड़ेगा या नहीं यह तो वक्‍त ही बताएगा लेकिन कल होने वाली नीलामी में खिलाडि़यों की कीमतें बता देंगी कि आईपीएल का भविष्‍य क्‍या होगा? गौर हो कि यह पहला आईपीएल होगा जिसमें सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे सितारे नहीं दिखाई देंगे, वहीं वीरेंद्र सहवाग की विफलता के कारण उनकी कीमत भी कम लग सकती है।

आईपीएल में भले ही लोगों की दिलचस्‍पी कम हो पर खिलाडि़यों की नीलामी आकर्षण का केंद्र होती है।

देखें- आईपीएल नीलामी से जुड़ी दस बातें-

आईपीएल नीलामी

आईपीएल नीलामी

कल 513 खिलाडि़यों की नीलामी होगी। जिसमें 218 वर्तमान खिलाड़ी ( जिसमें से 169 भारतीय और 49 विदेशी खिलाड़ी होंगे।) 292 नये खिलाड़ी (255 भारतीय और 37 विदेशी खिलाड़ी होंगे।)

भारतीय मुद्रा में लगेगी बोली

भारतीय मुद्रा में लगेगी बोली

यह आईपीएल के इतिहास में पहली बार होगा, जब नीलामी भारतीय मुद्रा में होगी।

सर्वाधिक बेसप्राइज

सर्वाधिक बेसप्राइज

इस बार बोली में सर्वाधिक बेस प्राइज दो करोड़ रूपये है। जो कि वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह जैसे सीनियर खिलाडि़यों के लिए रखा गया है।

नये खिलाडि़यों पर लगेगा दांव

नये खिलाडि़यों पर लगेगा दांव

यह पहली बार है जब आईपीएल में नये खिलाडि़यों पर दांव लगेगा।

255 नये खिलाड़ी होंगे

255 नये खिलाड़ी होंगे

आईपीएल 7 के लिए नीलामी में 255 नये खिलाड़ी और 169 वर्तमान खिलाड़ी शामिल होंगे।

बड़े खिलाड़ी

बड़े खिलाड़ी

आईपीएल नीलामी में इस बार बड़े खिलाडि़यों जैसे महेला जयवर्द्धने, मिशेल जानसन, जैक्‍स कैलिस, केविन पीटरसन, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, मुरली विजय, डेविड वार्नर, जॉर्ज बैली, फाफ डू प्‍लेसिस, माइकल हसी, दिनेश कार्तिक, जहीर खान, ब्रेंडन मैकुलम, अमित मिश्रा और डारेन सैमी होंगे।

राइट टु मैच

राइट टु मैच

इस बार नीलामी में नया फीचर 'राइट टू मैच' जोड़ा गया है। जिसके अंतर्गत बिक चुके खिलाड़ी की पुरानी फ्रेंचाइजी (जिसके लिए वह 2013 में खेल चुका है) से पूछा जाएगा कि वह इसे अपने साथ रखना चाहती है तो उसे खिलाड़ी की कीमत के अनुसार ही भुगतान करना होगा।

आईपीएल टीमों के लिए 60 करोड़ की राशि आवंटित

आईपीएल टीमों के लिए 60 करोड़ की राशि आवंटित

2014 में होने वाले आईपीएल के लिए प्रत्‍येक टीम को 60 करोड़ की राशि आवंटित की गई है।

कम से कम 16 खिलाड़ी खरीदने होंगे

कम से कम 16 खिलाड़ी खरीदने होंगे

प्रत्‍येक फ्रेंचाइजी को कम से कम 16 और अधिक से अधिक 27 खिलाड़ी खरीदने होंगे। जिसमें से 9 विदेशी खिलाड़ी होंगे।

एक साल के लिए अनुबंधित होंगे खिलाड़ी

एक साल के लिए अनुबंधित होंगे खिलाड़ी

इस बार यह नियम है कि आईपीएल में कोई भी खिलाड़ी एक साल के लिए अनुबंधित है, अगर वह उसी टीम से खेलना चाहता है तो उसे 15 दिसंबर को संबंधित टीम को बताना होगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+