Video: जब Triple H ने बोला अमिताभ बच्चन का डायलॉग, पागल हो गए फैंस
मुंबई। रेसलिंग की दुनिया के सुपरस्टार और 14 बार के वर्ल्ड चैंपियन ट्रिपल एच कुछ दिनों पहले भारत आए थे। ट्रिपल एच वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) के सीओओ भी हैं और वो भारत में इसके प्रमोशन के लिए आए थे। इसमें से एक प्रमोशन के दौरान ट्रिपल एच ने बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का फेमस डायलॉग अपने अंदाज में फैंस को सुनाया। ट्रिपल एच का ये डायलॉग इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है।
ट्रपिल एच ने ये डायलॉग एक फेसबुक इंटरव्यू के दौरान कहा। एंकर ने जब ट्रिपल एच से हिंदी में डायलॉग बोलने को कहा तो उन्होंने कहा कि वो ये डायलॉग अकेले क्यों बोलेंगे। फिर ट्रिपल एच ने अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'शहंशाह' का डायलॉग बोला। उन्होंने कहा, 'रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है ट्रिपल एच।' उनका ये अंदाज उनके भारतीय फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
ट्रिपल एच की शख्सियत को ये डायलॉग काफी सूट करता है। ट्रिपल एच, जिनका असली नाम पॉल माइकल लेवेस्क है, 14 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है। वो 20 साल से रेसलिंग में सक्रिय हैं। नीचे देखए उनका डायलॉग-
ये भी पढ़ें: किसी की परवाह किए बिना एक-दूसरे की आंखों में डूबे विराट-अनुष्का, तस्वीर हो गई वायरल
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
