Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल के दौरान डोपिंग की पुष्टि

आईसीसी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि हाल ही में आयोजित आईपीएल के दौरान एक खिलाड़ी को परीक्षण के दौरान पॉजीटिव पाया गया है और इस बारे में विश्व एंटी डोपिंग एजेंसी ( डब्ल्यूएडीए) ने आईसीसी को सूचित किया है.

आईसीसी ने इस खिलाड़ी का नाम नहीं उजागर किया है लेकिन कहा है कि इस बारे में फ़ैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को लेना है.

आईसीसी के बयान में कहा गया है, '' जब कभी किसी खिलाड़ी को पॉजीटिव पाया जाता है तो डब्ल्यूएडीए द्वारा निर्धारित लेबोरेटरी इस संबंध में डब्ल्यूएडीए और संबंधित आयोजनकर्ता ( इस मामले में आईपीएल) और अंतरराष्ट्रीय संघ ( इस मामले में आईसीसी) को सूचित करता है. ''

परिषद का कहना है कि आईपीएल भारत में आयोजित हुआ था और इसकी देखरेख बीसीसीआई के हाथों में है इसलिए इस मामले में आगे की कार्रवाई बीसीसीआई को करनी है.

उधर एक टेलीविज़न चैनल के साथ बातचीत के दौरान आईपीएल के कमिश्नर ललित मोदी ने कहा कि अभी उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है और वो लेबोरेटरी की रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि ये रिपोर्ट सोमवार तक मिलेगी.

अभी तक इस मामले में किसी खिलाड़ी का नाम नहीं आया है लेकिन विभिन्न रिपोर्टों में कहा गया है कि यह खिलाड़ी एशिया महाद्वीप का है.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+