For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Preview- पुणे सुपरजायंट्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच बड़ा मुकाबला

राईजिंग पुणे सुपरजायंट्स और दिल्ली डेयर डेविल्स के बीच रोमांचक मुकाबला 11 अप्रैल को, दोनों ही टीमों के सामने है कई चुनौती

By Ankur

पुणे। आईपीएल 10 का 9वां मैच राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और दिल्ली डेयर डेविल्स के बीच 11 अप्रैल को पुणे में खेला जाएगा। स्टीव स्मिथ की अगुवाई में पुणे की टीम पहला मैच 7 विकेट से जीती थी तो दूसरे मैच में उसे पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में पुणे की टीम इस मैच के जरिए अपने जीत के सिलसिले को फिर से शुरु करने की कोशिश करेगी।

पुणे की टीम में दिग्गज

पुणे की टीम में दिग्गज

पंजाब ने अपने पहले ही मैच में पुणे की टीम को 6 विकेट से हराया था, ऐसे में इस हार के बाद पुणे की टीम अपने तीसरे मैच में वापसी की कोशिश करेगी। जबकि पहले ही मैच में हार का सामना करने वाली दिल्ली की टीम आईपीएल में अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। पुणे की टीम के पास स्टीव स्मिथ, अजिंक्या रहाणे, बेन स्टोक्स, महेंद्र सिंह धोनी, मनोज तिवारी जैसे खिलाड़ी हैं जो टीम को मजबूती प्रदान करते हैं।

धोनी का फॉर्म बड़ी चिंता

धोनी का फॉर्म बड़ी चिंता

पुणे की टीम के लिए सबसे बड़ी दिक्कत सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और महेंद्र सिंह धोनी का फॉर्म में नहीं होना है, हालांकि स्टीव स्मिथ और अजिंक्या रहाणे ने अपने बल्ले का जौहर पहले ही मैच में दिखाया था, पहले मैच में स्मिथ की 86 रनों की बदौलत टीम को पहली जीत हासिल हुई थी। वहीं स्टोक्स ने अपने पहले ही मैच में 21 जबकि दूसरे मैच में 50 रनों की पारी खेली, जबकि मनोज तिवारी ने 40 रनों की तेज पारी खेली थी।

पुणे की गेंदबाजी पर नजर

पुणे की गेंदबाजी पर नजर

पुणे की गेंदबाजी पर नजर डालें तो टीम में अशोक डिंडा, डेनियल क्रिश्चियन और स्टोक्स हैं, इन तीनों ही गेंदबाजों पर टीम की गेंदबाजी की अहम जिम्मेदारी है। पुणे की टीम के लिए लेग स्पिनर इमरान ताहिर बेहत ही कारगर हथियार साबित हो सकते हैं। जिन्होंने पहले मैच में 3 विकेट जबकि दूसरे मैच में 2 विकेट हासिल किए थे, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिल रहा है, जिसका खामियाजा टीम को उठाना पड़ रहा है।

जहीर के कंधे पर दिल्ली डेयरडेविल्स

जहीर के कंधे पर दिल्ली डेयरडेविल्स

दिल्ली की टीम पर नजर डालें तो अपना पहला मैच आरसीबी के खिलाफ गंवा दिया था। आरसीबी की टीम को 157 रन पर रोकने के बाद भी टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी थी और पूरी टीम सिर्फ 142 रन ही बना सकी। टीम की कमान अनुभवी गेंदबाज जहीर खान के हाथों मे है, जिन्होंने पहले मैच में 31 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे, जबकि क्रिस मोरिस ने 21 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे, पैट कमिंस ने 29 रन देकर 1 विकेट झटका था। टीम में स्पिन गेंदबाजी की कमान शाबाज नदीम के हाथों में है, जिन्होंने 13 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था।

गेंदबाजी की समस्या

गेंदबाजी की समस्या

पहले मैच में 158 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली की टीम की शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी बिखर गई, आदित्य तारे, सैम बिलिंग्स, करुण नायर और संजू सैमसन कुछ खास नहीं कर सके। वहीं अपने पिता की अंत्येष्टि से लौटे तो रिशभ पंत ने 36 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली थी। बहरहाल देखने वाली यह बात होगी की इस मैच में दिल्ली की टीम वापसी कर सकती है या फिर पुणे की टीम के दिग्गज बल्लेबाजों का बोलबाला होगा।

दिल्ली डेयरडेविल्स

दिल्ली डेयरडेविल्स

सैम बिलिंग्स, संजू सैमसन, कोरी एंडरसन, करुण नायर, रिशभ पंत, क्रिस मोरिस, मोहम्मद शामी, अमित मिश्रा, जहीर खान, कैगिसो रबाडा, अदित्या तारे, अंकित बावने, क्षमा, मिलिंद, नवदीप सैनी, प्रत्यूश सिंह, कार्लोस ब्रैथवेट, एंजेलो मैथ्यूज, जयंत यादव, श्रेयर ऐय्यर।

पुणे सुपरजायंट्स

राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स स्टीव स्मिथ, एमएस धोनी, अजिंक्या रहाणे, बेन स्टोक्स, डू प्लेसिस, उस्मान ख्वाजा, मनोज तिवारी, मयंक अग्रवाल, अंकित शर्मा, बाबा अपराजित, अंकुश बेंस, रजत भाटिय, दीपक चहर, राहुल चहर, डेनियल क्रिश्चियन, अशोक डिंडा, लोकी फर्ग्युसन, जसकरण सिंह, सौरभ कुमार, मिलिंद, टंडन, जयदेव उनादकत, एडम जैंपा।

मैच रात को 8 बजे सोनी सिक्स, सोनी मैक्स, सोनी ईएसपीएन पर लाइव प्रसारित होगा

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+