For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Preview- किंग्स इलेवन पंजाब और केकेआर के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

गौतम गंभीर की अगुवाई में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ केकेआर की चुनौती, दोनों ही टीमों के सामने मैच जीतने की चुनौती

By Ankur

कोलकाता। गौतम गंभीर की अगुवाई में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम लगातार दो मैच जीतने वाली पंजाब से भिड़ने के लिए मैदान में उतरेगी। ग्लेन मैक्सवेल के अगुवाई में पंजाब की टीम लगातार बढ़िया प्रदर्शन कर रही है, ऐसे में केकेआर के सामने पंजाब की चुनौती आसान नहीं होगी।



केकेआर की टीम 2012, 2014 में आईपीएल विजेता रही है, लेकिन इस बार उसका मुकाबला ऐसी टीम से है जो लगातार शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही है। केकेआर के लिए सबसे बड़ी मुश्किल है कि उनके विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस लिन चोट लगने के कारण टीम से बाहर हो गए हैं, जो इस सीजन के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। क्रिस लिन ने महज 41 गेंदों पर 93 रनों की पारी खेली और अभी तक इस लीग में कुल 184 रन बनाए है, ऐसे में क्रिस लिन का टीम से बाहर होना मुश्किल का सबब बन सकती है। वहीं गौतम गंभीर ने भी गुजरात लायंस के खिलाफ 48 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली थी, जोकि टीम के लिए राहत की बात हो सकती है।

एक तरफ जहां लिन टीम के लिए मौजूद नहीं रहेंगे तो दूसरी तरफ पंजाब के खिलाफ उमेश यादव अहम भूमिका निभा सकते हैं। उमेश यादव कूल्हे में दर्द की वजह से शुरुआत के दो मैच नहीं खेल पाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने रवींद्र जडेजा और आर अश्विन के साथ टीम की गेंदबाजी में काफी अहम किरदार निभाया था।

उमेश यादव अंकित यादव की जगह टीम में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि गौतम गंभीर बांग्लादेश के शकीब अल हसन को टीम में ले सकते हैं, ऐसे में मुमकिन है कि टीम से ट्रेंट बोल्ट या क्रिस वोक्स की छुट्टी हो। वहीं क्रिस लिन की गैरमौजूदगी में मुमकिन है कि उनकी जगह टीम में रॉबिन उथप्पा को टीम में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा मनीष पांडे को भी टीम में जगह मिल सकती है।

वहीं किंग्स इलेवन की टीम पर नजर डालें तो ग्लेन मैक्सवेल की कप्तानी में टीम काफी अच्छा काम कर रही है, उन्हें इयान मोर्गन और डरेन सैमी को नजरअंदाज करते हुए कप्तान बनाया गया और उन्होंने इस मौके को बखूबी लिया। पुणे के खिलाफ मैच में मैक्सवेल ने 44 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिसके चलते टीम को 6 विकेट से जीत हासिल हुई थी, वहीं आरसीबी के खिलाफ मैच में उन्होंने 22 गेंदों पर 43 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी, इस मैच में भी पंजाब को 8 विकेट से जीत हासिल हुई थी

आखिरी समय में टीम का हिस्सा बने इशांत शर्मा टीम की गेंदबाजी को धार देने का काम करेंगे, इशांत का टीम में शामिल होना केकेआर की मुश्किलें बढ़ा सकता है। वहीं रिद्धिमान साहा के लिए यह मैच काफी अहम साबित हो सकता है, जिस तरह से उन्होंने ऑस्ट्रिलिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की है वह टीम को मदद कर सकती है।

किंग्स इलेवन पंजाब
ग्लेन मैक्सवेल, डेविड मिलर, मनान वोहरा, शॉन मार्श, अरमान जाफर, मार्टिन गप्टिल, इयोन मोर्गन, रिंकू सिंह, संदीप शर्मा, अरमान जाफर, अनुरीत सिंह, मोहित शर्मा, केसी करियप्पा, प्रदीप साहू, स्वपनिल सिंह, टी नटराजन, मैट हेनरी, वरुण एरोन, अक्षर पटेल, मार्कस स्टोनिस, गुरकीरत मान, राहुल तेवतिया, डरेन सैमी, रिद्धिमान साहा, निखिल नाइक

कोलकाता नाइट राइडर्स
सुनील नरेन, आंड्रे रसेल, शकीब अल हसन, क्रिस लिन, गौतम गंभीर, कुलदीप सिंह, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, पियूष चावला, रॉबिन उथप्पा, उमेश यादव, युसुफ पठान, शेल्डन जैकसन, सिंह राजपूत, ट्रेंट बोल्ट, क्रिस वोक्स, नाथन कूल्टर नाइल, रोमैन पॉवेल, डरेन ब्रावो, रिशि धवन, आर संजय यादव, इशान जग्गी, सयान घोष, कोलिन डे

मैच रात 8 बजे सोनी सिक्स, सोनी मैक्स, सोनी ईएसपीएन पर आएगा.

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+