जानें टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले के शानदार रिकॉर्ड्स
नयी दिल्ली। फिरकी के जादूगर अनिल कुंबले को टीम इंडिया की जिम्मेदारी सैंपी गई है। अगले एक साल के लिए अनिल कुंबले को टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया है। इस पद के लिए 57 लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें कई बड़े शामिल थे, लेकिन इन सबको पछाड़कर कुंबले ने टीम इंडिया के कोच का पद अपने नाम कर दिया।
पढ़े: टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले उर्फ 'जंबों' की कुछ खास बातें..
आपको बता दें कि कुंबले न सिर्फ अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं बल्कि उनको क्रिकेट के प्रति उनकी जीवटता के लिए भी जाना जाता है। क्रिकेट के प्रति उनका समर्पण किसी से छुपा नहीं है, तभी तो जबड़ा टूटने के बावजूद भी वो मैदान में उतरने से झिझकते हैं। ऐसे में अब हम आपको बता रहे हैं कुंबले के नाम से जुड़े उन रिकॉर्ड्स के बारे में, जिन्हें उन्होंने अपने मेहनत से पाना है।

टेस्ट क्रिकेट में 'परफेक्ट टेन'
अनिल कुंबले ने 1999 को पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए अकेले पूरी टीम को पैवेलियन पहुंचा दिया था। 10 विकेट लेकर उन्होंने परफेक्ट टेन का अनोखा रिकॉर्ड बनाया।

6 बार पांच या उससे अधिक विकेट
कुंबले ने 2004 में टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 6 बार 5 या उससे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया। साल 2004 में उन्होंने 74 विकेट लिए थे।

500 विकेट के साथ-साथ शतक बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी
कुंबले टेस्ट क्रिकेट में 500 से अधिक विकेट लेने के साथ-साथ टेस्ट मैच में शतक बनाने वाले विश्व के इकलौते क्रिकेटर हैं।

12 रन देकर 6 विकेट लेने वाले खिलाड़ी
हीरो कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए कुंबले ने 12 रन देकर 6 विकेट लिया। ये वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन है।

IPL में भी चला जादू
इंडियन प्रीमियर लीग में अनिल कुंबले बैंगलोर के तरफ से खेलते हुए 3.1 ओवर में सिर्फ 5 रन देकर राजस्थान रॉयल्स के 5 बल्लेबाजों को आउट किया।

वर्ल्ड में तीसरे नंबर पर
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में कुंबले तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 619 विकेट लिए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications