500वां टेस्ट : जानिए भारत के सभी 32 टेस्ट कप्तानों के नाम
कानपुर। आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारतीय इतिहास का यह 500वां टेस्ट मैच है। विराट कोहली भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड 3 टेस्ट मैचों की सीरीज़ खेलेंगे।
भारत ने इंग्लैण्ड के खिलाफ 1932 में अपने टेस्ट क्रिकेट इतिहास का पहला मैच खेला था। वहां भारत को हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद से अब तक भारत 499 टेस्ट मैच खेल चुका है। इनमें से भारत को 129 में जीत मिली और 157 में हार। जबकि शेष 212 मुकाबले बिना किसी नतीजे के खत्म हो गए और 1 मैच टाई हुआ है।
Former #TeamIndia Captains felicitated ahead of #500thTest - @Paytm Test Cricket #INDvNZ pic.twitter.com/OzZGhQn4p0
— BCCI (@BCCI) September 22, 2016
सीके नायडू भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के पहले कप्तान थे और अब विराट कोहली 500वें टेस्ट मैच में 32वें भारतीय कप्तान हैं। महेंद्र सिंह धोनी अब तक टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। धोनी ने 60 मैचों में कप्तानी की, जिनमें से भारत को 27 मुकाबलों में जीत मिली। धोनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
500वें टेस्ट मैच के ऐतिहासिक मौके पर बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारत के सभी टेस्ट कप्तानों को सम्मानित किया। इनमें सचिन तेंदुलकर, धोनी, सौरव गांगुली, कपलि देव, दिलीप वेंगसरकर, क्रिस श्रीकांत, रवि शास्त्री, मोहम्मद अजहरुद्दीन अनिल कुंबले आदि प्रमुख कप्तानों को टेस्ट मैच से पहले सम्मानित किया गया।
ये हैं भारत के अब तक के सभी 32 टेस्ट कप्तान -
1- सीके नायडू (1932-34) (4 टेस्ट मैच)
2- महाराज ऑफ विजियानगराम (1936) (3 टेस्ट मैच)
3- नवाब ऑफ पटौदी 1946 (3)
4- लाला अमरनाथ 1947-52(15)
5- विजय हजारे 1951-53 (14)
6- विनू मांकड़ 1955-59 (6)
7- गुलाम अहमद 1955-59 (3)
8- पॉली उमरीगार 1955-58 (8)
9- हेमू अधिकारी 1959 (4)
10- दत्ता गायकवाड़ 1959 (4)
11- पंकज रॉय 1959 (1)
12- गुलाबराय रामचंद 1959-60 (5)
13- नरी कॉन्ट्रैक्टर 1960-62 (12)
14- मंसूर अली खान 1962-75 (40)
15- चंदू बोर्डे 1967 (1)
16- अजित वाडेकर 1971-74 (16)
17- श्रीनिवास वेंकटराघवन 1974-79
18- सुनील गावस्कर 1976-85 (47)
19- बिशन सिंह बेदी 1976-78 (22)
20- जीआर विश्वनाथ 1980 (2)
21- कपिल देव 1983-87 (34)
22- दिलीप वेंगसरकर 1987-89 (10)
23- रवि शास्त्री 1988 (1)
24- क्रिस श्रीकांत 1989 (4)
25- मोहम्मद अजहरुद्दीन 1990-99 (47)
26- सचिन तेंदुलकर 1996-2000(25)
27- सौरव गांगुली 2000-05 (49)
28- राहुल द्रविड़ 2003-07 (25)
29- वीरेंद्र सहवाग 2007-08 (4)
30- अनिल कुंबले 2007-08 (14)
31- एमएस धोनी 2008-2014 (60)
32- विराट कोहली 2014 (15)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
