टी-20 विश्वकप: मिलिए धोनी सेना के 15 जांबाजों से जो बना सकते हैं भारत को विश्वविजेता
मुंबई। आज बीसीसीआई ने 8 मार्च से शुरू होने वाले टी-20 विश्वकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस टीम में लगभग वो ही चेहरे शामिल हैं जिनकी उम्मीद की जा रही थी। हाल ही में आस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराकर लौटी टी 20 टीम के सदस्यों को ही वरीयता दी गई है।
2007 टी-20 विश्वकप के चार हीरो 9 साल बाद दोहरायेंगे इतिहास
आईये जानते हैं टी-20 विश्वकप के लिए चुने गये 15 खिलाड़ियों की खूबियों के बारे में..
कप्तान धोनी: भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को इस बार भी टी-20 विश्वकप की कमान सौंपी गई है। भारत को अलग-अलग फार्मेट में विश्वविजेता बनाने वाले धोनी ने अब तक 55 टी 20 मैच खेले हैं और अपने बल्ले से 899 रन बनाये हैं। वो बेहतरीन कप्तान और नायाब विकेटकीपर हैं। इसलिए इस बार भी उनसे काफी उम्मीदें हैं।
तो टी 20 विश्वकप के लिए धोनी अपनायेंगे पुराना माही लुक?
उपकप्तान विराट कोहली: टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली से ही लोगों को सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं। अपने नाम के ही अनुरूप बल्ले से विराट रनों की बौछार करने वाले कोहली 33 टी20 मुकाबलों में 12 अर्धशतकों के साथ 1215 रन बनाए हैं और उम्मीद की जा रही है आस्ट्रेलिया टी 20 सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज रहने वाले कोहली विश्वकप जीतने में अहम रोल अदा करेंगे।
टीम के बाकी धुरंधरों की बातें करते हैं नीचे की स्लाइडों में...

रोहित शर्मा
टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा ने 47 टी 20 मैच खेलें हैं जिसमें 1 शतक और 9 अर्धशतक भी शामिल हैं। उम्मीद है उनका बल्ला विश्वकप में भी चलेगा।

शिखर धवन
टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन ने अब तक जब भी शतक बनाया है उसमें इंडिया जीता है। आशा की जा रही है इस बार भी आग उगलेंगे।

सुरेश रैना
सुरेश रैना ने देश के लिए खेले 49 मैचों में 1073 रन बनाए हैं, उन्हें लोग मैच विनर बोलते हैं।

अजिंक्ये रहाणे
टीम इंडिया में दूसरे द्रविड़ के नाम से मशहूर अजिंक्ये रहाणे के ऊपर भी टीम इंडिया की जीत मायने रखती है।

युवराज सिंह
लंबे वक्त के बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले युवराज सिंह से सबको बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। सबको लगता है कि यह साल 2011 वाला जादू फिर से दिखायेंगे।

रविन्द्र जडेजा
रविन्द्र जडेजा ने देश के लिए खेले 25 मैचों में 19 विकेट हासिल किए है।

आर अश्विन
टीम इंडिया की पूरी बॉलिंग आर अश्विन के कंधों पर है। अश्विन ने भारत के लिए 31 मैचों में 33 विकेट हासिल किए हैं।

हरभजन सिंह
अगर भज्जी का दूसरा चल जाये तो फिर अच्छे-अच्छों की खैर नहीं।

जसप्रीत बुमराह
आस्ट्रेलिया में बॉलिंग के जरिये धोनी का दिल जीतने वाले जसप्रीत से विश्वकप में खासी उम्मीदें है।

आशीष नेहरा
जिस तरह से आशीष नेहरा ने टीम में लंबे वक्त बाद वापसी की है उससे तो यही लगता है कि वो इस बार कुछ बड़ा करने की गुरेज में है।

हार्दिक पांड्या
हार्दिक ने तो अपनी बॉलिंग-फील्डिंग और एनर्जी की बदौलत धोनी को मोह लिया है उम्मीद हैं धोनी का या तुरूप का पत्ता विश्वकप में बड़ा कारनामा करेगा।

पवन नेगी
टीम इंडिया के नये चेहरे पवन नेगी एक ऑलराउंडर है, उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 56 टी20 मुकाबलों में 20 के औसत से 479 रन बनाए है जबकि 46 विकेट अपने नाम किए है।

मोहम्मद शमी
भले ही शमी पिछले कुछ वक्त से अपनी फिटनेस के कारण टीम इंडिया में फिट नहीं हो पाये हैं लेकिन चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा किया है उन्हें लगता है शमी की वजह से टीम को मजबूती मिलेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications