GLvKXIP: पंजाब ने गुजरात को 26 रनों से हराया
ईडन गार्डन पर गुजरात लायंस की पिछली जीत ने उनकी टीम का मनोबल बढ़ाया है। कप्तान सुरेश रैना ने पिछले मैच में 84 रन बानकर टीम को जीताकर साबित कर दिया कि वे फॉर्म में है और टीम को किसी भी संकट से उबारने में सक्षम है। पंजाब की बात करें तो कोलकाता में पिछले मैच में मुंबई के हाथों हार का सामना जरूर करना पड़ा लेकिन पेजाब के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया था। हालांकि गेंदबीजों ने जरूर निराश किया। पंजाब के लिए इस समय सबसे बड़ी चिंता का सबब उनकी गेंदबाजी है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए।
189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए।
पढ़ें पल-पल का लाइव अपडेटः-
- हाशिम अमला बने मैन ऑफ द मैच
- पंजाब ने गुजरात के 26 रनों से हराया।
- गुजरात को लगा सातवां झटका, एंड्रयू टाई आउट, संदीप शर्मा ने किया बोल्ड
- गुजरात की हालत खस्ता, छठा विकेट गिरा, आकाशनाथ को केसी करिअप्पा ने किया आउट
- गुजरात की हालत खस्ता, ड्वेन स्मिथ आउट, पांचवा विकेट गिरा, अक्षर पटेल ने किया आउट
- गुजरात का चौथा विकेट गिरा, जडेजा 9 रन बनाकर आउट, करअप्पा ने लिया विकेट
- गुजरात को लगा तीसरा झटका, कप्तान सुरेश रैना आउट, अक्षर पटेल ने लिया विकेट। ये अक्षर पटेल का आईपीएल में 50वां विकेट था।
- गुजरात को लगा दूसरा झटका, एरॉन फिंच आउट, मोहित शर्मा की गेंद पर स्टोइनिस ने लपका कैच
- मैक्कुलम के आउट होने के बाद रैना ने संभाली गुजरात की पारी
- गुजरात को लगा पहला झटका, ब्रैंडन मैक्कुलम आउट, संदीप शर्मा ने किया एलबीडब्ल्यू आउट
- पंजाब ने गुजरात को जीत के लिए दिया 189 रनों का लक्ष्य
- पारी की आखिरी गेंद पर वद्धिमान साहा हुए रन आउट
- पंजाब को लगा छठा झटका, अक्षर पटेल आउट, ड्वेन स्मिथ ने लिया विकेट
- पंजाब को लगा पांचवा झटका, मार्कस स्टोइनिस आउट, एंड्रयू टाई ने लिया विकेट
- कप्तान मैक्सेवल आउट, जडेजा ने किया एलबीडब्ल्यू आउट
- पंजाब को लगा तीसरा झटका, 65 रन बनाकर अमला आउट, शुभम अग्रवाल ने लिया विकेट
- पंजाब के दो विकेट गिरे, स्कोर 100 के पार
- हाशिम अमला ने जड़ी शानदार फिफ्टी, 30 गेंदों में बनाए 50 रन
- पंजाब को लगा दूसरा झटका, शॉन मॉर्श आउट, एंड्रयू टाई ने लिया विकेट
- पंजाब ने पॉवर प्ले में बनाए 50 रन
- पंजाब को लगा पहला झटका, मनन वोहरा आउट, नाथू सिंह ने लिया विकेट।
- गुजरात के लिए एक बड़ी खबर है। चोटिल चल रहे ड्वेन ब्रावो आईपीएल से बाहर हो गए हैं।
- गुजरात के कप्तान सुरेश रैना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
- गुजरात प्लेइंग इलेवनः- आरोन फिंच, ब्रेंडन मैकुलम, सुरेश रैना (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), ड्वेन स्मिथ, रवींद्र जडेजा, अक्षदीप नाथ, एंड्रयू टाइ, शुभम अग्रवाल, बेसिल थम्पी, नाथू सिंह।
- पंजाब प्लेइंग इलेवनः- हाशिम अमला, मानन वोहरा, ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेट कीपर), शॉन मार्श, मार्कस स्टॉनीज, अक्षर पटेल, के.सी. करिआप्पा, टी नटराजन, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा।
अंक तालिका का हालः-
- पंजाब की टीम अपने 6 में से 2 मैच जीतकर छठे स्थान पर है तो वहीं गुजरात की टीम भी 6 में से 2 मैच जीती है लेकिन वो रन रेट के हिसाब से आखिरी पायदान पर है। गौरतलब है कि पंजाब लगातार 4 मैच हार चुकी है।
हेड टू हेड
- गुजरात लायंस और किंग्स इलेवन पंजाब ने पिछले सीजन में दो मैच खेले थे जिसमें से दोनों ही टीमों ने एक-एक मैच जीता था।
क्या आप जानते हैंः-
- पंजाब के शॉन मार्श ने गुजरात के बॉलर प्रवीण कुमार की 27 गेंदों में केवल 15 रन बनाये हैं।
- गुजरात ने अपने छह मैचों में केवल 20 विकेट लिए हैं। जो इस सीजन में किसी भी टीम का सबसे घटिया प्रदर्शन है।जबकि हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार ने अकेले ही 16 विकेट लिए हैं।
- गुजरात को अपने पिछले सात मैचों पहले बल्लेबाजी करते हुए हार का सामना करना पड़ा है। जबकि पंजाब ने पिछले चार मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए हार झेली है।
- पंजाब और गुजरात इस सीजन में सबसे कम विकेट लेने वाली टीमें हैं। जहां पंजाब ने 26 तो गुजरात ने 20 विकेट लिए हैं।
- गुजरात के विकेट कीपर दिनेश कार्तिक आईपीएल में 100 विकेट लेने वाले पहले विकेटकीपर बनने से एक एक विकेट दूर है।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
