Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WC 2015: यूएई के खिलाफ बिना 'डंकन' के खेलेगी टीम इंडिया

पर्थ। शनिवार को भारत अपना विश्वकप का तीसरा मैच खेलेगा, कल उसका मुकाबला यूएई के खिलाफ है लेकिन इस मैच के दौरान उसके कोच डंकन फ्लेचर नहीं होंगे क्योंकि कोच डंकन फ्लेचर अपने ससुर के निधन के कारण बीते दिन साउथ अफ्रीका चले गये ऐसे में टीम इंडिया को बिना अपने कोच के ही मैदान पर उतरना होगा।

इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने मीडिया को दी है। बीसीसीआई ने कहा है कि "कोच डंकन फ्लेचर अपने ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने घर केपटाउन लौट गए हैं।"

यूएई के खिलाफ नहीं खेलेंगे शमी, भुवनेश्वर को मिल सकता है मौका

फिलहाल कोच की अनुपस्थिति में उनका काम-धाम अब तीन लोग संभालेंगे जो कि सहायक कोच कहे जाते हैं इनके नाम हैं श्रीधर, भरत अरूण और संजय बांगर। इसके अलावा टीम मैनेजर रवि शास्त्री भी अब खेल की रणनीति में अपना सहयोग देंगे।

वैसे उम्मीद जताई जा रही है कि डंकन 6 मार्च से पहले टीम इंडिया में वापस शामिल हो जायेंगे। गौरतलब है कि 6 मार्च को भारत का मुकाबला वेस्टइंडीज से है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+