oi-Ankur
नई दिल्ली। फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे चौथे और आखिरी टेस्ट में टीम इंडिया पूरी तरह से हावी हो गयी है। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी को घोषित कर दक्षिण अफ्रीका के सामने 481 रन का जीत का लक्ष्य रखा है।
टीम इंडिया ने चौथे दिन बेहतरीन शुरुआत करते हुए 267 रन पर अपनी पारी घोषित कर दी। कोहली 88 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे जबकि अजिंक्या रहाणे ने लगातार दूसरी इनिंग में भी शतक जड़ा।
रहाणे ने 206 गेंदों का सामना करते हुए शानदार 100 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी में 8 चौके और 3 छक्के लगाये। वहीं कोहली ने 165 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके लगाये और 88 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे।
वहीं दूसरी पारी में भी टीम इंडिया ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए महज 5 रन के स्कोर पर एक विकेट गंवा दिया है। डीन एल्गर को आर अश्विन ने सिर्फ 4 रन के स्कोर पर अजिक्या रहाणे के हाथों आउट करवाया।
आपको बता दें कि चार मैचों की टेस्ट श्रंखला पहले ही टीम इंडिया अपने नाम कर चुकी है। टीम इंडिया 2-0 से सीरीज में अजेय बनी हुई हैं। वहीं अगर यह टेस्ट मैच भी जीतती है टीम इंडिया तो लगातार तीन टेस्ट जीत जायेगी।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Sunday, December 6, 2015, 11:47 [IST]
Other articles published on
Dec 6, 2015