टीम इंडिया की जीत की राह में रोड़ा बने अमला, अफ्रीकी टीम ने 72 ओवर में बनाये 72 रन
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की जीत की राह में हाशिम अमला चट्टान की तरह खड़े हो गये हैं। अमला ने पूरे दिन बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 207 गेंदों का सामना किया।
अमला विकेट के सामने मजबूत चट्टान की तरह खड़े हो गये और 207 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 23 रन बनाये। यही नहीं ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले एबी डिविलियर्स ने फिर 91 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 11 रन बनाये।
अफ्रीकी टीम ने आज पूरे दिन 72 ओवर खेलें जिसमें उन्होंने सिर्फ 71 रन बनाये। इस लिहाज से देखें अफ्रीकी टीम ने एक रन प्रति ओवर के औसत से बैटिंग करते हुए 360 गेंदे डॉट खेली।
दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सिर्फ दो विकेट गंवायें वहीं टीम इंडिया के सामने अभी भी यह मैच जीतने के लिए 8 विकेट हासिल करने का लक्ष्य है। जिस तरह से फिरोज शाह कोटला की पिच मैच के चौथे दिन सपाट और धीमी खेल रही है ऐसे में टीम इंडिया के लिए अमला और डिविलियर्स को आउट करने काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
टीम इंडिया ने चौथे दिन बेहतरीन शुरुआत करते हुए 267 रन पर अपनी पारी घोषित कर दी। कोहली 88 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे जबकि अजिंक्या रहाणे ने लगातार दूसरी इनिंग में भी शतक जड़ा।
रहाणे ने 206 गेंदों का सामना करते हुए शानदार 100 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी में 8 चौके और 3 छक्के लगाये। वहीं कोहली ने 165 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके लगाये और 88 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे।
वहीं दूसरी पारी में भी टीम इंडिया ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए महज 5 रन के स्कोर पर एक विकेट गंवा दिया है। डीन एल्गर को आर अश्विन ने सिर्फ 4 रन के स्कोर पर अजिक्या रहाणे के हाथों आउट करवाया।
आपको बता दें कि चार मैचों की टेस्ट श्रंखला पहले ही टीम इंडिया अपने नाम कर चुकी है। टीम इंडिया 2-0 से सीरीज में अजेय बनी हुई हैं। वहीं अगर यह टेस्ट मैच भी जीतती है टीम इंडिया तो लगातार तीन टेस्ट जीत जायेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
