दूसरे टेस्ट में भी जीत का सिलसिला जारी रखने उतरेगी टीम इंडिया

किंगस्टन। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया पूरे जोश के साथ जीत के इरादे से उतरेगी। पहले टेस्ट में एक पारी व 92 रन से हराने के बाद टीम इंडिया दूसरे टेस्ट में इस प्रदर्शन को दोहराने के इरादे से उतरेगी। पहले टेस्ट में एशिया से बाहर भारतीय टीम ने अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।

पुजारा को उम्मीद 4-0 से क्लीन स्वीप करेगी टीम इंडिया

कोच कुंबले की अगुवाई में टीम इंडिया अनुभव की कमी झेल रही कैरेबियाई टीम को हराने के इरादे से मैदान में उतरेगी। साबिना पार्क में होने वाले मैच में वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। पिछले सभी पांच मैच इस मैदान में सिर्फ चार दिन में खत्म हुए हैं। वेस्टइंडीज ने आखिरी टेस्ट यहां 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था जो चौथे दिन लंच से पहले ही खत्म हो गया था।

लेकिन दूसरे टेस्ट मे मुरली विजय के खेलने पर अभी भी संशय बरकरार है। पहले टेस्ट में उनके अंगूठे में चोट लग गयी थी और उसके बाद वह पूरे मैच में फील्डिंग करने नहीं उतरे थे। लेकिन उनकी जगह पर केएल राहुल उपलब्ध रहेंगे जोकि अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं दूसरे मैच में कोहली के सामने जो दूसरी बड़ी चुनौती है वह यह कि कप्तान कोहली पांच गेंदबाज व पांच बल्लेबाज के साथ उतरते हैं या फिर छह बल्लेबाज के साथ उतरेंगे।

टीम इंडिया
विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, शिखर धवन, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा, आर अश्विन, अमित मिश्रा, रवींद्र जडेजा, स्टुअर्ट बिन्नी, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शामी, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, इशांत शर्मा

वेस्टइंडीज
जेसन होल्डर, क्रेग ब्रैथवेट, राजेंद्र चंद्रिका, डरेन ब्रावो, मर्लोन सैमुअल्स, जर्मैन ब्लैकवुड, रोस्टन चेज, लियोन जॉनसन, शेन डोरिच, देवेंद्र विष्णु, कॉर्लोस ब्रैथवेट, शैनन गैब्रियल, मिगुअल कमिंस

मैच भारतीय समय के अनुसार शाम को 7.30 बजे देखा जा सकेगा मैच का प्रसारण टेन स्पोर्ट्स पर किया जाएगा।

Story first published: Friday, July 29, 2016, 15:55 [IST]
Other articles published on Jul 29, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+