Preview: श्रीलंका से हार का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, रोहित शर्मा पर रहेगी नजर

कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच निदहास त्रिकोणीय टी20 सीरीज का चौथा मैच सोमवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली इस सीरीज का पहला मैच भारत और मेजबान श्रीलंका के बीच खेला गया। जहां श्रीलंका ने भारत को 5 विकेट से हराकर सीरीज का आगाज किया। हालांकि भारत ने अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश को हराया था। अब एक बार फिर से भारत और श्रीलंका भिड़ने के लिए तैयार हैं। बता दें ये सीरीज श्रीलंका की आजादी के 70 साल पूरे होने के मौके पर यह सीरीज आयोजित की जा रही है।

बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया

बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया

पहले मैच में 5 विकेट की हार भारत के लिए अभी भी सता रही होगी। श्रीलंका जैसी टीम को हल्के में लेना भारत के लिए महंगा पड़ गया। शिखर धवन की तूफानी 90 रनों की पारी के बावजूद भारत ये मैच हार गया। हालांकि भारत को अनुभवी गेंदबाजों की कमी खलती दिखी। दरअसल जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को इस सीरीज से आराम दिया गया है। कुल मिलाकर भारत श्रीलंका के खिलाफ अपनी पहले मैच में मिली हार का बदला लेने उतरेगा। कप्तान रोहित शर्मा सोमवार को सीरीज में अपने तीसरे मैच में मेजबान श्रीलंका के खिलाफ फार्म में वापसी को बेताब होंगे जिसमें भारतीय टीम हर हालत में जीत दर्ज करना चाहेगी।

रोहित पर नजरें, पंत को फिर मिल सकता है मौका

रोहित पर नजरें, पंत को फिर मिल सकता है मौका

कार्यवाहक कप्तान रोहित की खराब फार्म दक्षिण अफ्रीका सीरीज के शुरू से चल रही है। वह आत्मविश्वास हासिल करने के लिये तेजी से रन जुटाना चाहेंगे। टूर्नामेंट में ऋषभ पंत को एक और मैच दिये जाने पर भी विचार किया जा सकता है। पंत को हालांकि अपनी काबिलियत साबित करनी है लेकिन लोकेश राहुल जैसा खिलाड़ी भी मौके का इंतजार कर रहा है।

अक्षर पटेल को मिल सकता है मौका

टीम में अक्षर पटेल को मौका मिल सकता है। बीसीसीआई ने रविवार को एक वीडियो शेयर किया जिसमें अक्षर पटेल नेट पर जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। अक्षर केवल प्रैक्टिस ही नहीं कर रहे बल्कि लंबे-लंबे शॉट भी मार रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि टीम में वाशिंगटन सुंदर या फिर शार्दुल ठाकुर की जगह उन्हें टीम में मौका दिया जा सकता है।

तीनों टीमों के पास फाइनल में जाने का मौका

तीनों टीमों के पास फाइनल में जाने का मौका

टूर्नामेंट में अभी सभी तीनों टीमों के पास बराबरी का मौका है क्योंकि सभी ने दो मैचों में से एक एक मैच जीते हैं। लेकिन श्रीलंकाई टीम नेट रन रेट में भारत और बांग्लादेश से आगे शीर्ष पर है। अगर अब भारत श्रीलंका को हरा देता है तो फिर भारत सीरीज में नंबर वन जाएगा। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने अभी तक टूर्नामेंट में लगातार दो अर्धशतक जड़े हैं। श्रीलंका के खिलाफ सलामी बल्लेबाज ने 49 गेंद में 90 रन बनाये और इसके बाद 43 गेंद में 55 रन की पारी से भारत ने दूसरे मैच में बांग्लादेश को आसानी से शिकस्त दी। धवन शानदार फॉर्म में हैं लेकिन रोहित की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। जिन्होंने अंतिम पांच टी20 मैचों में 17, शून्य, 11, शून्य और 21 रन बनाये हैं। अन्य भारतीयों में मनीष पांडे (37, 27) अच्छी लय में दिख रहे हैं, वह वापसी करने वाले सुरेश रैना और दिनेश कार्तिक के साथ मध्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेंगे।

जयदेव उनादकट को प्रदर्शन सुधारने की जरूरत, खुद भी मानी ये बात

जयदेव उनादकट को प्रदर्शन सुधारने की जरूरत, खुद भी मानी ये बात

गेंदबाजी में जयदेव उनादकट को लगातार प्रदर्शन करने की जरूरत है। इस गेंदबाज ने दो मैचों में अभी तक चार विकेट चटकाये हैं, लेकिन काफी रन भी लुटाये जिसकी अगुवाई करने वाले गेंदबाज से उम्मीद नहीं की जाती। युवा और गैर अनुभवी भारतीय गेंदबाजों ने अभी तक अच्छी गेंदबाजी की, जिसमें वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल और विजय शंकर उम्मीदों पर खरा उतर रहे हैं। हालांकि मैच की पूर्व संध्या पर मीडिया से बात करते हुए उनादकट ने कहा कि 'अगले कुछ महीने मेरे लिए मेरे प्रदर्शन सुधारने के लि हैं। एक बॉलर के तौर पर खुद को इम्प्रूव करने के लिए मैं पूरा फोकस कर रहा हूं। आपको हमेशा खुद को इम्प्रूव करना होता है क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट में हमेशा इसी की मांग होती है।'

वापसी करने को बेताब श्रीलंका, 'कुसल' जोड़ी से सावधान टीम इंडिया

वापसी करने को बेताब श्रीलंका, 'कुसल' जोड़ी से सावधान टीम इंडिया

श्रीलंकाई टीम शनिवार को बांग्लादेश से मिली पांच विकेट से उबर रही है। बांग्लादेश ने मुश्फिकर रहीम की 35 गेंद में 72 रन की पारी से 215 रन के लक्ष्य को पांच विकेट गंवाकर 19.4 ओवर में हासिल कर लिया था। हालांकि इससे पहले श्रीलंका के बल्लेबाज कुसल मेंडिस और कुसल परेरा ने फिर एक बार तूफानी पारी खेली। बता दें कि भारत के खिलाफ भी कुसल परेरा ने अकेले दम पर मैच हाथ से निकाल लिया था। इसलिए भारत को श्रीलंका की 'कुसल' जोड़ी से सावधान रहना होगा। दोनों बल्लेबाज फॉर्म में हैं।

Story first published: Sunday, March 11, 2018, 16:24 [IST]
Other articles published on Mar 11, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+