एशिया कप 2017: जापान को हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम

काकामिघारा (जापान)। हीरो महिला हॉकी एशिया कप टूर्नमेंट के सेमीफाइनल में भारत ने मौजूदा विजेता जापान को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने जापान को 4-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। भारत की तरफ से गुरजीत ने सबसे ज्यादा दो गोल दागे। गुरजीत कौर ने 7वें और 9वें मिनट में गोल दागकर जापान को टीम पर हावी होने का मौका नहीं दिया। इसके अलावा नवजोत कौर और लालरेमसियामी ने एक-एक गोल दागा।

बता दें कि भारत चौथी बार एशिया कप के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहा है। भारत ने 2004 में खिताब जीता था जबकि 1999 और 2009 में उपविजेता रहा था। अब रानी रामपाल की अगुआई वाली भारतीय टीम रविवार 5 नवंबर को फाइनल में चीन से भिड़ेगी। बता दें कि भारत ने लीग मैच में चीन को भी 4-1 से हराया था। इससे पहले भारत ने गुरुवार को क्वॉर्टर फाइनल मैच में कजाखस्तान को 7-1 से मात दी थी, वहीं जापान ने मलेशिया को 2-0 से हराया।

Story first published: Friday, November 3, 2017, 16:58 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+