कोच: शास्त्री सबसे आगे, इन 6 दिग्गजों का होगा इंटरव्यू
नई दिल्ली। लंबे विवाद और प्रक्रिया के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच को चुनने का समय आ गया है। खबरों के मुताबिक 10 जुलाई को भारतीय टीम को नया मुख्य कोच मिलने को लेकर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सोमवार को मुंबई में क्रिकेट अडवाइजरी कमिटी (CAC) उम्मीदवारों की जांच-परख के लिए बैठक करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोच पद की रेस में रवि शास्त्री का नाम सबसे आगे माना जा रहा है।

बीसीसीआई को मिले हैं 10 आवेदन
गौरतलब है कि अब तक मुख्य कोच के पद के लिए बीसीसीआई को 10 आवेदन मिले हैं। जिनमें रवि शास्त्री, वीरेंद्र सहवाग, टॉम मूडी, रिचर्ड पायबस, डोडा गणेश, लालचंद राजपूत, लांस क्लूजनर, राकेश शर्मा, फिल सिमंस और उपेंद्र ब्रह्मचारी (इंजिनियर, क्रिकेट का बैकग्राउंड नहीं) के नाम शामिल हैं।

इन 6 दिग्गजों का होगा इंटरव्यू
हालांकि पीटीआई की खबर के मुताबिक क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी केवल 6 लोगों का इंटरव्यू लेगी। जिनमें रवि शास्त्री, वीरेंद्र सहवाग, टॉम मूडी, सिमंस, पायबस और राजपूत के नाम शामिल हैं। खबरों के मुताबिक क्लूजनर को स्टैंड-बाइ के तौर पर रखा गया है।

अब दो साल के लिए चुना जाएगा कोच
गौरतलब है कि कप्तान विराट कोहली से अनबन की वजह से अनिल कुंबले के इस्तीफे के बाद से ही मुख्य कोच का पद खाली है। आपको बता दें कि बीसीसीआई ने नए कोच के लिए दो साल का कॉन्ट्रैक्ट रखा है। इससे पहले अनिल कुंबले को केवल एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर रखा गया था।

रवि शास्त्री सबसे आगे
बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के शुरू होने से पहले नए कोच को लेकर आवेदन जारी किए थे। हालांकि कम आवेदन मिलने के बाद दोबारा से आवेदन मंगाए गए थे। पहले रवि शास्त्री ने कोच पद के लिए अप्लाई नहीं किया था हालांकि दोबारा आवेदन मंगाए जाने के बाद उन्होंने भी कोच पद के लिए अप्लाई कर दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि रवि शास्त्री कोच पद की रेस में सबसे आगे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
