रंग में भंग: भज्जी-बासरा की शादी पर सिखों को एतराज, हुए नाराज
जालधंर। स्टार स्पिनर हरभजन सिंह आज अपने लेडी लव गीता बासरा के साथ अपने जीवन की नई पारी शुरू की है तो वहीं दूसरी ओर इस शादी से ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फैडरेशन के अध्यक्ष करनैल सिंह पीर मोहम्मद खासा नाराज हो गये हैं।
Pics: जन्मों के बंधन में बंधे भज्जी-बासरा, तेंदुलकर बने गवाह
उन्होंने इस शादी पर एतराज जताते हुए कहा कि एक ओर पूरा पंजाब श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी के चलते तनाव से गुजर रहा है, लोग स्वर्ण मंदिर में दिवाली भी नहीं मनायेंगे तो वहीं दूसरी ओर हरभजन सिंह सिख होकर भी भव्य तरीके से शादी कर रहे हैं और हु्क्का बार का आयोजन कर रहे हैं। उनकी वजह से सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं इस कारण भज्जी को माफी मांगनी चाहिए।
भज्जी ने करोड़ों में बेचे कलर्स को शादी के वीडियो राइट्स!
आपको बता दें कि भज्जी के शादी के संगीत समारोह में हुक्का बार का आयोजन किया गया था जिसे कि करैनल सिंह ने सिख समुदाय का उल्लंघन बताया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
