बांग्लादेशी शेरों का शिकार करके भारत बना एशिया का चैपियन
मीरपुर (ढाका| भारत ने फाइनल मैच में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर एशिया कप पर कब्जा कर लिया है। भारत ने छठीं बार इस कप पर कब्जा जमाया है। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन शिखर धवन (60) ने बनाये।
Varanasi: Celebrations after India beat Bangladesh by 8 wickets to lift Asia Cup. pic.twitter.com/fbDwDOMdQX
— ANI (@ANI_news) 6 March 2016
आपको बतादें के बारिश से बाधित मैच में आज 15-15 ओवरों का मैच हो गया था जिसमे पहले बैंटिंग करते हुए मेजबान बांग्लादेश ने भारत को 121 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे भारत ने 7 बॉल शेष रहते ही पूरा कर लिया।
Varanasi: Celebrations after India beat Bangladesh by 8 wickets to lift Asia Cup. pic.twitter.com/fbDwDOMdQX
— ANI (@ANI_news) 6 March 2016
आज भारत और बांग्लादेश के बीच में एशिया कप का फाइनल खेला जा रहा है। भारत ने 10 ओवर की समाप्ति पर 1 विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं। शिखर धवन (43) और विराट कोहली (27) क्रीज पर हैं। टीम इंडिया को पहला झटका रोहित शर्मा (1) के रूप में लगा।
#AsiaCupT20Final: Shikhar Dhawan (60) removed by Taskin Ahmed. India require 22 runs with 8 wickets and 14 balls remaining. #IndvsBan
— ANI (@ANI_news) 6 March 2016
15-15 ओवरों के इस मैच में बांग्लादेश ने टीम इंडिया को जीत के लिए 121 रन का टारगेट दिया। बांग्लादेश ने बारिश से बाधित मैच में निर्धारित 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए।
#AsiaCupT20Final: Bangladesh finish at 120 for 5 in 15 overs #IndvsBan
— ANI (@ANI_news) 6 March 2016
इसस पहले भारत ने टॉस जीत लिया है और उसने गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत को पहली सफलता भी मिल गई है,आशीष नेहरा ने सौम्या सरकार को किया आउट।
#AsiaCupT20Final: India win the toss, elect to field first #IndvsBan
— ANI (@ANI_news) 6 March 2016
भारत:महेन्द्र सिंह धोनी (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, रविचन्द्रन अश्विन, आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमराह।
बांग्लादेश:मशरफे बिन मुर्तजा (कप्तान), शाकिब-अल-हसन, सौम्य सरकार, इमरुल कयेस, मुश्फिकुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, मोहम्दुल्लाह, शब्बीर रहमान, मुस्ताफिजुर रहमान, अल-अमीन हुसैन, तस्कीन एहमद।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
