सन्यास के बारे में आखिरकार धोनी ने तोड़ी अपनी चुप्पी
मुंबई। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरकार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अपनी चुप्पी तोड़ दी है। धोनी ने पहली बार रिटायरमेंट पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। धोनी ने कहा कि क्रिकेट से सन्यास लेने के बारे में वह सही समय पर विचार करेंगे।
इससे पहले भी धोनी से सन्यास के बारे में सवाल पूछा गया था जब टीम इंडिया आईसीसी विश्वकप से बाहर हो गयी थी। उस वक्त धोनी ने कहा था कि उनका फिलहाल ऐसा कोई प्लान नहीं है।
पिछले कुछ दिनों से विराट कोहली को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनाने की मांग तेज हो गयी है, इसके पीछे उनका आक्रामक अंदाज बताया जा रहा है। पिछले एक साल से धोनी की प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा है, ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि धोनी टी-20 विश्वकप के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले सकते हैं।
धोनी से जब सन्यास के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं वर्तमान में जीने वाला व्यक्ति हूं और फिलहाल में फोकस ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है और मैं इस बारे में सही समय आने पर विचार करुंगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
