अब टीम इंडिया के 'सर जी' शुक्रवार को करेंगे सगाई, रिवाबा पर आया दिल!
नई दिल्ली। टीम इंडिया के सर जी यानी रविंद्र जडेजा भी अपने अन्य साथियों की तरह प्यार के रंग में रंगने को तैयार हैं। खबर है कि वैलेनटाइन मंथ में जडेजा शुक्रवार को रिवाबा नाम की लड़की से सगाई करने जा रहे हैं।
हालांकि लड़की रिवाबा के पिता हरदेवसिंह सोलंकी ने इस बात की पुष्टि की है लेकिन जडेजा के परिवार वाले इस बारे में चुप्पी साधे हुए हैं। कुछ वेबसाइटों के मुताबिक जडेजा और रिवाबा लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेटिंग कर रहे हैं और दोनों के परिवार वालों की मर्जी से ही ये रिश्ता अब आगे बढ़ रहा है।
रिवाबा मूल रूप से गुजरात से ही हैं और उनका परिवार काफी संपन्न और राजनीति में अच्छी पहुंच रखता है। खबर है कि शुक्रवार को जडेजा और रिवाबा की सगाई जडेजा के अपने ही होटल 'जड्डू फू़ड फील्ड' में प्यार की अंगूठी पहनायेंगे। यह कार्यक्रम काफी निजी होगा इसलिए मीडिया को इससे दूर रखने की कोशिश की जा रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
