ट्रेन हादसों पर हरभजन सिंह ने किया ट्वीट, ट्विटर पर हुए ट्रोल
नई दिल्ली। चार दिनों के अंतराल में दो बड़े रेल हादसों को लेकर क्रिकेटर हरभजन सिंह ने एक ट्वीट किया। भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी इस हादसे पर अपने गुस्सा जाहिर किया है और घायलों के जल्द ठीक होने की उम्मीद जताई। दरअसल उत्तर प्रदेश में एक हफ्ते के भीतर दूसरा ट्रेन हादसा हुआ है। कानपुर और इटावा के बीच औरैया जिले में बुधवार तड़के आजमगढ़ से दिल्ली जा रही 12225 (अप) कैफियत एक्सप्रेस डंपर से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके बाद ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 78 लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद चारो ओर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
|
"इतने कम समय में एक और ट्रेन हादसा"
भज्जी ने दूसरे ट्रेन हादसे के बाद ट्वीट कर लिखा- "इतने कम समय में एक और ट्रेन हादसा। सही सुरक्षा मापदंडों से क्या इसे रोका नहीं जा सकता था? आशा करता हूं कि यह घायल जल्द ही ठीक हो जाएंगे।"
|
आप पॉलीटिक्स में कब आ रहे हो?
भज्जी के ट्वीट पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा- आप पॉलीटिक्स में कब आ रहे हो?
|
सरकार से ये बातें पूछो
एक अन्य यूजर ने लिखा- सरकार से ये बातें पूछो, हम डेमोक्रेटिक देश में रहते हैं?
|
मगर मिनिस्टर और पीएम को कुछ मत बोलना
एक यूजर ने लिखा- मगर मिनिस्टर और पीएम को कुछ मत बोलना पाजी
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
