For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अनिल कपूर ने Hardik Pandya को किया 'झक्कास' मैसेज, वायरल हुआ Tweet

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाने वाल हार्दिक पांड्या करोड़ों भारतीयों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। पांड्या की ये शोहरत अब बॉलीवुड तक पहुंच चुकी है। बुधवार को अभिनेता अनिल कपूर ने ट्वीटर पर पांड्या की तारीफ की तो पांड्या ने अपने जवाब से अनिल कपूर को क्लीन बोल्ड कर दिया।

हार्दिक पांड्या असली चैंपियन

हार्दिक पांड्या असली चैंपियन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में जीत के बाद अनिल कपूर ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारत ने बेहद शानदार जीत दर्ज की है। हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी इस जीत के असली चैंपियन हैं। अनिल कपूर ने इस ट्वीट में पांड्या को टैग भी किया था। इस ट्वीट के थोड़ी ही देर बाद पांड्या ने अनिल कपूर को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘धन्यवाद सर। मैं आपका बहुत-बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।'

अनिल कपूर का आया झक्कास जवाब

अनिल कपूर का आया झक्कास जवाब

हार्दिक पांड्या द्वारा खुद को प्रशंसक बताए जाने के बाद अनिल कपूर ने ट्वीट कर जवाब दिया, 'मैंने आपको कल खेलते देखा। मुझे आप और टीम इंडिया पर गर्व है। आज पूरा देश आपका प्रशंसक है।' अनिल कपूर के इस झक्कास जवाब के बाद दोनों हस्तियों का ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पांड्या ने मैच में दिखाया था कमाल

पांड्या ने मैच में दिखाया था कमाल

हार्दिक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शानदार पारी खेलते हुए अपनी टीम को न केवल परेशानी से निकाला बल्कि 66 गेंद में 83 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को 50 ओवर में 281/7 रन तक पहुंचाने में मदद की

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+