कौन है वो खुशनसीब इंसान, जिनसे भारत रत्न सचिन ने किया मिलने का वादा?

नई दिल्ली। 'भारत रत्न' सचिन तेंदुलकर भले ही आज मैदान पर 10 नंबर की जर्सी पहने नजर नहीं आते हैं लेकिन आज भी चाहने वालों की लिस्ट में कोई भी कमी नहीं आई हैं। दुनिया के हर कोने में सचिन के फैंस मौजूद हैं लेकिन हर किसी को अपने इस चहेते खिलाड़ी से मिलने या बात करने का अवसर प्राप्त नहीं होता है और जिन्हें ये अवसर मिलता है वो वाकई में खुशनसीब होता है, ऐसे ही एक खुशनसीब इंसान का नाम है राजूदास राठौड़।

'कौन बनेगा करोड़पति'

आपको बता दें राजूदास राठौड़ सोनी के लोकप्रिय शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में प्रतियोगी के तौर पर शामिल हुए थे। इस गेम शो के दौरान राजूदास ने सचिन के प्रति अपनी मोहब्बत की बहुत सारी कहानी सुनाई। सचिन को ये बातें इतनी पसंद आईं कि उन्होंने ट्विटर पर राजूदास का वीडियो शेयर किया और वादा किया कि वह जल्द उनसे मिलेंगे।

सचिन का हर मैच

सचिन का हर मैच

सचिन ने ट्विटर पर KBC का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें राजूदास अमिताभ बच्चन को बता रहे हैं कि सचिन के साथ उनका किस तरह का जुड़ाव है। इस वीडियो में राजूदास बताते हैं कि वह 1996 के बाद से सचिन का हर मैच देखते आए हैं।जब वह सेंचुरी लगाते थे तो मैं 2-3 दिन इसी खुशी में पागल रहता था। जब वह 99 पर आउट होते थे, तो 2-3 दिन मुझे बहुत दुख होता था।

कभी खुशी -कभी गम

कभी खुशी -कभी गम

राजूदास ने कहा कि सचिन का खेल देखने के लिए मैं एक घंटा पहले ही टीवी सेट के सामने बैठ जाता था , मैं उनका कोई भी शॉट मिस नहीं करना चाहता था। सही मायने में मेरे लिए क्रिकेट का मतलब सिर्फ सचिन ही हैं, सचिन ने खुशियां दी है और कई बार दुख की वजह भी बने।

सचिन को बहुत पसंद करता हूं

सचिन को बहुत पसंद करता हूं

उन्होंने बताया, मेरी बच्ची एक बार कार्टून देखना चाहती थी और मुझे क्रिकेट देखना पसंद था। इसके चक्कर में कुछ टीवी रिमोट भी तोड़ डाले लेकिन सचिन को बहुत पसंद करता हूं। जिंदगी का एक मकसद है कि एक बार सचिन से मिलूं और कभी ऐसा मौका आया तो बहुत ज्यादा खुशी मिलेगी।

हम जल्द मिलेंगे

सचिन ने अपने फैन के लिए लिखा है कि आप 'बहुत अच्छा खेले। आपकी बातें सुन कर काफी मजा आया। उम्मीद करता हूं कि आप और रिमोट नहीं तोड़ेंगे। वादा है कि हम जल्द मिलेंगे।

कोहली को कैसे मिला निकनेम 'चीकू', आमिर के इंटरव्यू में खुला दिलचस्प राज

कोहली को कैसे मिला निकनेम 'चीकू', आमिर के इंटरव्यू में खुला दिलचस्प राज

टीम इंडिया के डैशिंग और हॉट कैप्टन विराट कोहली का निकनेम 'चीकू' है, आज ये नाम काफी लोकप्रिय हो चुका है

Story first published: Thursday, October 5, 2017, 14:28 [IST]
Other articles published on Oct 5, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+