Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने से पहले बताया क्या है उनके लिए सबसे "सुखद अनुभव"

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय वनडे में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज हैं। अभी हाल में श्रीलंका के का सूपड़ा साफ करने वाले कोहली ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज कप्तान रिकी पोटिंग के 30 वनडे शतकों की बराबरी की। कोहली क्रिकेट के अलावा अपनी पर्सनला और सोशल लाइफ के चलते भी चर्चा में रहते हैं।

मंगलवार को कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें कोहली अपनी देशभक्ति भावना का शानदार अंदाज में प्रदर्शन कर रहे हैं। दरअसल कोहली ने अपने हाथों में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को पकड़ा हुआ है। वीडियो शेयर करते हुए कोहली ने लिखा- 'अभी तक का सबसे अच्छा अनुभव। #जय हिंद #ShootDiaries'

Best feeling ever. 😊 #JaiHind #ShootDiaries

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on


कोहली ने हैशटैग #ShootDiaries का इस्तेमाल किया है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये वीडियो कोहली के किसी शूट का है। आपको बता दें कि 17 सितंबर से कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिा से 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इससे पहले भारतीय टीम ने श्रीलंका दौरे का अपने ही अंदाज में समापन किया था। श्रीलंका में भारतीय टीम ने पहले टेस्ट में 3-0 से फिर वनडे में 5-0 और एक मात्र टी 20 में 1-0 से श्रीलंका का सूपड़ा साफ किया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+