शाहिद अफरीदी को पछाड़ कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं विराट कोहली
कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच इकलौता टी-20 मैच आज शाम 7 बजे से कोलंबो में खेला जाएगा। कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम की निगाहें लंबे श्रीलंका दौरे का अंत मैच जीतकर करने पर होंगी। दरअसल भारतीय टीम ने अब तक खेली गई टेस्ट सीरीज (3-0) और वनडे सीरीज (5-0) में श्रीलंका सूपड़ा साफ किया है। ऐसे में एकमात्र टी20 मैच को हर हाल में जीतना चाहेंगे। मैच जीतने के अलावा विराट कोहली कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
विराट कोहली अगर आज के मैच में अर्धशतक लगा देते हैं तो वो भारत-श्रीलंका के बीच हुए टी20I मुकाबलों में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। हालांकि अभी ये रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा के नाम है।
इसके अलावा अर्धशतक लगाते ही कोहली श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम है। इसके अलावा विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 हजार रन बनाने से सिर्फ 7 रन दूर हैं। कोहली अगर श्रींलका के खिलाफ 7 रन बना लेते हैं तो वो भारत की तरफ से सभी फॉर्मेट को मिलाकर 15 हजार रन बनाने वाले कुल सातवें खिलाड़ी बन जाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
