दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिलेगी 2 दिन की ऑर्मी ट्रेनिंग
चंडीगढ़। दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले भारतीय टीम का ट्रेनिंग सेशन पूरे जोरों पर हैं। वहीं इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को दो दिन की ऑर्मी ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
Video- दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट सीरीज से पहले जारी हुआ ऐतिहासिक वीडियो
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धोनी की नयी नीति, देखिये वीडियो
दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले भारतीय टीम दो दिन के कड़ी ऑर्मी ट्रेनिंग से गुजरेगी। इस सुझाव के पीछे टीम के डायरेक्टर रवि शास्त्री की अहम भूमिका है। ऑर्मी ट्रेनिंग में टीम इंडिया के खिलाड़ियों को ट्रैंकिंग, बाधा से गुजरने जैसे कई मुश्किल टास्क से गुजरना होगा।
खिलाड़ियों को यह आर्मी ट्रेनिंग इसलिए दी जा रही है ताकि उनकी सहन क्षमता को बढ़ाया जा सके। टीम को चंडीगढ़ मे 28 और 29 सिंतंबर को यह बूट ट्रेनिंग दी जाएगी।
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी मोहित सूद के मुताबिक भारतीय टीम 7000 फीट की उंचाई पर यह ट्रेनिंग ले सकती है। आपको बता दें कि भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 टी-20, 4 वनडे और 4 टेस्ट मैच खेलेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
