For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsBAN : इंदाैर टेस्ट के लिए टिकटों के दाम हुए तय, ऐसे की जाएगी बुकिंग

नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट टीम भारत 3 टी20 व 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए पहुंच चुकी है। तीन नवंबर से शुरू हो रही टी20 सीरीज की समाप्ति के बाद 14 नवंबर को पहला टेस्ट होगा जो इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए टिकटों के दाम भी तय हो चुके हैं। इसमें सबसे सस्ता 262 रुपए का टिकट स्टूडेंट्स के लिए रखा गया है। वहीं अपर साइड पैवेलियन के लिए दर्शकों को अधिकतम 1845 रुपए चुकाने होंगे। सभी टिकटों की बिक्री ऑनलाइन की जाएगी। इसके लिए www.paytm.com और www.insider.in और इन वेबसाइट्स् की मोबाइल एप्लीकेशन से टिकटों की बुकिंग की जा सकेगी।

अक्टूबर 2019 में भारत और न्यूजीलैंड टीमों के बीच हुए टेस्ट मैच के तुलना में इस बार टिकट की कीमत काफी कम है। उस दौरान सबसे सस्ता टिकट 400 और सबसे महंगा 3000 रुपए का था। टेस्ट सेंटर मिलने के बाद इंदाैर में यह दूसरा टेस्ट मैच है। पिछले टेस्ट में स्टेडियम में चारों दिन फुल रहा था। बांग्लादेश टीम की गिनती बड़ी टीमों में नहीं की जाती है, जिसके चलते इस बार टिकट रेट काफी कम रखे गए हैं।

बता दें कि भारत के लिए ये होलकर स्टेडियम में खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट होगा। इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां टेस्ट मैच खेला जा चुका है। भारत-बांग्लादेश टेस्ट के लिए मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने टिकटों के रेट घोषित कर दिए हैं। इस टेस्ट मैच का सबसे सस्ता टिकट स्टूडेंट्स कन्सेशन का रहेगा। विद्यार्थी वर्ग केवल 262 रुपए में 5 दिनों तक मैच का मजा ले सकेंगे। स्टेडियम की सामान्य गैलरी टिकट 315 रुपए निर्धारित किया गया है।

MPCA ने गैलरी टिकट्स के लिए दाम भी घोषित किए। इसके तहत ईस्ट स्टैंड लोअर गैलरी की टिकट दर 315 रुपए रहेगी। वहीं ईस्ट स्टैंड (फर्स्ट एंड सेकंड टीयर) का टिकट 525 रुपए निर्धारित किया गया है। इसी तरह वेस्ट स्टैंड लोअर गैलरी का टिकट 420 रुपए और वेस्ट स्टैंड (फर्स्ट एंड सेकंड टीयर) की टिकट की दर 738 रुपए रकी गई है। इसके अलावा पैवेलियन की बात करें तो साउथ पैवेलियन लोअर साइड का टिकट 1476 रुपए रहेगा जबकि अपर साइड पैवेलियन के टिकट का दाम 1845 रुपए रहेगा।

MPCA ने इन टिकटों में विभिन्न कर भी जोड़े हैं, जिनके चलते टिकटों के दाम थोड़े ज्यादा हो गए हैं। स्टूडेंट्स को कंसेशनल रेट पर टिकट को मुहैया कराए जा रहे हैं। इन टिकटों में जहां जीएसटी माफ किया गया है, लेकिन उनमें स्टेट टैक्स जोड़ा गया है। स्टूडेंट कंसेशन सीजन टिकट की दर वैसे तो 250 रुपए है, लेकिन इन पर 5 प्रतिशत स्टेट टैक्स 12.50 रुपए जोड़ा गया है। इस तरह स्टूडेंट्स के लिए टिकट का मूल्य 262.50 रुपए रखे गए हैं।

Story first published: Friday, November 1, 2019, 16:57 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+