For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप 2019 : भारत-पाकिस्तान मैच के लिए सटोरियों ने खोले भाव, जानिए कौन जीत रहा

नई दिल्ली। क्रिकेट वर्ल्ड कप का जोश इन दिनों पूरे विश्व में छाया हुआ है। क्रिकेट मैच को लेकर युवा बूढ़े बुजुर्ग सभी में ऐसा जोश है कि टीवी से नजरें दूर नहीं हो रही है और सब लोगों की नजरें 16 तारीख को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच पर भी हैं। भारत जीतेगा या पाकिस्तान क्योंकि पिछले कुछ समय से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को लेकर किसी तरह के दोस्ताना रवैया सामने नहीं आया है तो देश की जनता और सट्टा बाजार इस मैच को लेकर क्या सोचता है, यह भी जानना लाजमी है।

वर्ल्ड कप शुरू होते ही सट्टा बाजार सज जाता है। सट्टा व्यापारियों ने अपने अपने भाव खोल दिए हैं और ऐसे में सट्टा जोरों से लगाया जा रहा है और इस सट्टा बाजार में कल होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच में भारत की जीत की संभावना जताई हैं। सट्टा बाजार में कल होने वाले मैच में भारत की तरफ से जो रेट खुले हैं वह है ₹42 वहीं पाकिस्तान की जीत पर सट्टा बाजार में अपनी रेट खोले हैं ₹45। यह भाव आने के बाद सट्टा बाजार ने संभावना जताई है कि भारत की जीत पक्की है। सटोरियों के मुताबिक जो टीम पहले बल्लेबाजी करेगी उसे कम से कम 330 रन तो बनाने होंगे तभी जीत तय है।

सिर्फ इस मैच में अब तक 2 हजार करोड़ का सट्टा लग चुका है। जो मैच के दिन 3 हजार करोड़ तक जा सकता है। वहीं पूरे विश्व कप पर 1 लाख करोड़ से ज्यादा सट्टा लगने का अनुमान है। यही नही इस बार बरसात की वजह से मैच होगा या नही इसपर भी करोड़ों रुपये लगाए जा रहे हैं। विश्वकप के दावेदारों का भाव इस तरह है- इंग्लैंड- 2.35 पैसे, भारत- 2.60 पैसे, ऑस्ट्रेलिया- 3.70 पैसे, न्यूज़ीलैंड- 9.50 पैसे। यानी इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, भारत और न्यूज़ीलैंड के सेमी फाइनल तक जाने की उम्मीद सट्टा बाजार को है। पूरे विश्वकप के कुल 45 मैच पर 90,000 करोड़ का सट्टा लगने का अनुमान है तो वहीं दो सेमीफाइनल और एक फाइनल पर 20,000 करोड़। इस तरह पूरे विश्व कप पर 1.10 लाख करोड़ तक की रकम दांव पर लगने की उम्मीद है।

Story first published: Saturday, June 15, 2019, 16:43 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+