Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्लैंड पहुंचने से पहले PUBG खेलते दिखे भारतीय क्रिकेटर्स, BCCI ने शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली। दुनियाभर में लोगों को PUBG गेम की ऐसी लत लग चुकी है कि ना उनके पास अपनों के पास बैठने का समय है और ना ही किसी से बातें करने का। इस गेम के साथ कई लोग टाइमपास करते हैं तो कईयों की जिंदगी का मानो ये एक हिस्सा बन चुकी है। इस गेम के शिकार भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ना हों भला ऐसा कैसे हो सकता है। सबके फेमस गेम बन चुकी PUBG भारतीय क्रिकेटरों को भी अपने जाल में फंसा चुकी है। भारतीय टीम बुधवार आईसीसी विश्व कप के लिए इंग्लैंड में पहुंची। लेकिन इसके पहले भारतीय क्रिकेटरों की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह PUBG खेलते हुए दिखाई दिए।

फ्लाइट में उड़ान भरने से पहले कुछ खिलाड़ी गंभीर दिखे तो कुछ बेफिक्र अंदाज में नजर आए। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर खिलाड़ियों की तस्वीरें शेयक कीं। तस्वीर में विराट, हार्दिक, धोनी, जडेजा और युजवेंद्र चहल साथ में बैठे नजर आए। तस्वीर में धोनी अपने आईपैड में व्यस्त नजर आए तो वहीं चहल अपने फोन में PUBG खेलते दिखे। इनके अलावा जडेजा भी अपने फोन में व्यस्त दिखे, वहीं सबसे किनारे बैठे विराट और हार्दिक शांत होकर बैठे नजर आए।

धोनी को पसंद है PUBG खेलना
चहल ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि धोनी भाई को PUBG खेलना पसंद है। चहल ने कहा था कि माही भाई और मैं एकसाथ PUBG खेलते हैं। उन्होंने बताया था कि 7-8 खिलाड़ी यह गेम खेलते हैं। दो-दो घंटे तक। हम लोग साथ डिनर पर जाते हैं। वहीं कुलदीप यादव ने एमएस धोनी, मनीष पांडेय, युजवेंद्र चहल और केदार जाधव को PUBG गेम के बेस्ट प्लेयर्स बताया था। यह ऑनलाइन गेम खासतौर से यंग जनरेशन में सबसे ज्यादा पॉपुलर है और इसी के साथ हमने क्रिकेटर्स को भी PUBG में लीन होते हुए देखा है।

Story first published: Wednesday, May 22, 2019, 19:42 [IST]
Other articles published on May 22, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+