IND vs AUS: टेस्ट सीरीज से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, पृथ्वी शॉ चोट के चलते पहले मैच से बाहर

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के पहले भारत को एक बड़ा झटका लग गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ खेले जा रहे प्रैक्टिस मैच में युवा विस्फोटक बल्लेबाज पृथ्वी शॉ मैदान में बड़ी चोट लगने के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए। इसके चलते उन्हें स्ट्रेचर से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। यह चोट उनको बाउंड्री पर एक कैच पकड़ने की कोशिश में लगी, जिसमें उनका टखना काफी चोटिल हो गया है।

बेहतरीन फार्म में थे शॉ
पृथ्वी की इस चोट ने टीम मैनेजमेंट के माथे पर चिंता की लकीरें डाल दी हैं। क्योंकी भारतीय टीम पहले से ही सलामी बल्लेबाज की समस्या से परेशान चल रही है। ऐसे में पृथ्वी शॉ का टीम से बाहर होना टीम के लिए बिल्कुल शुभ संकेत नहीं है। हाल ही में पृथ्वी ने एक छोर पर टीम के लिए तेजी से रन बटोरने वाले सलामी बल्लेबाज के रूप में अपना उभार दिखाया है।
|
पहले टेस्ट से बाहर हुए पृथ्वी
यह चोट फिलहाल काफी गंभीर साबित हुई। इसके चलते पृथ्वी अब पहले मैच में भारत का साथ नहीं दे पाएंगे। इसका मतलब साफ है कि अब 6 दिसंबर में होने वाले एडीलेड टेस्ट को लेकर भारत के सामने ओपनर की समस्या पैदा हो गई है।
Video: एक बार फिर फेंकी गई शेन वार्न के अंदाज वाली गेंद, पृथ्वी शॉ हुए क्लीन बोल्ड

इस तरह से लगी चोट
यह चोट पृथ्वी शॉ को तब लगी जब वह डिप-मिडविकेट पर फील्डिंग कर रहे थे। उस समय ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैक्स ब्रायंट बल्लेबाजी कर रहे थे। इनका एक कैच लपकने के बाद शॉ गेंद को मैदान के अंदर फेंक रहे थे। इसी दौरान वह फिसल गए और उनका टखना मुड़ गया। शॉ को दर्द से कराहते हुए देखा गया। टीम के फिजियो पैट्रिक फारहत को तुरंत उनकी सहायता के लिए आना पड़ा।
|
टीम में अभी नहीं है कोई स्थाई ओपनर
19 साल का यह युवा खिलाड़ी चोटिल पैर को जमीन पर नहीं रख पा रहा था। बाद में बीसीसीआई ने बताया की उनको स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यह टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि भारत सलामी बल्लेबाजी में जूझ रहा है। इसका अंदाजा बल्लेबाजी कोच संजय बांगर के इसी बयान से लगाया जा सकता है कि अभी टीम में एक ओपनर की जगह खाली है। जिसमें लोकेश राहुल, मुरली विजय और पृथ्वी शॉ में से कोई एक खिलाया जाना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
