For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैंड दौरे पर तीन खिलाड़ी हुए चोटिल, पृथ्वी शॉ-सूर्यकुमार यादव के पास जगह पक्की करने का मौका

नई दिल्ली, 25 जुलाई। पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव श्रीलंका के दौरे पर हैं और दोनों ने भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया है। दोनों ही खिलाड़ी अब इंग्लैंड के दौरे पर भारतीय टीम के साथ जुड़ने जा रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में दोनों ही खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए टीम मैनेजमेंट ने बीसीसीआई से गुजारिश की थी, जिसके बाद बीसीसीआई और सेलेक्टर्स ने दोनों ही खिलाड़ियों को इंग्लैंड के दौरे पर भेजने का फैसला लिया है। दरअसल इंग्लैंड के दौरे पर भारतीय टीम के खिलाड़ी शुबमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर और आवेश खान चोटिल हो गए हैं और टीम से बाहर हो गए हैं, यही वजह है कि दोनों खिलाड़ियों को इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम में शामिल होने का मौका मिलेगा।

रिपोर्ट के अनुसार सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ को टीम में शामिल करने का फैसला चेतन शर्मा की अगुवाई में सेलेक्टर्स की टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री के साथ बातचीत के बाद लिया गया। हालांकि इस दौरान तीसरे खिलाड़ी को भेजने की भी अपील की गई है, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि तीसरा खिलाड़ी कौन होगा जिसे इंग्लैंड के दौरे पर मौका मिलेगा। अभी यह भी साफ नहीं है कि पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव इंग्लैंड के दौरे पर कब और कैसे रवाना होंगे। दोनों फिलहाल श्रीलंका में हैं और शिखर धवन की अगुवाई में सीरीज खेल रहे हैं। माना जा रहा है कि दोनों ही खिलाड़ी टी-20 सीरीज के लिए टीम के साथ रहेंगे। अहम बात यह है कि दोनों ही खिलाड़ी इंग्लैंड के दौरे पर जा रहे हैं इसकी जानकारी टीम के कई खिलाड़ियों को नहीं है।

दरअसल शुबमन गिल वर्ल्ट टेस्ट सीरीज के तुरंत बाद टीम से बाहर हो गए थे क्योंकि उन्हें पिंडलियों में तनाव की चोट की शिकायत थी। वह वापस भारत भी लौट आए हैं। आवेश और वॉशिंगटन की उंगली में चोट लग गई है। दोनों ही खिलाड़ी तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। दोनों ही खिलाड़ी चोटिल होने के बाद टीम में वापसी करेंगे। अहम बात यह है कि इंग्लैंड जब भारत के दौरे पर था तो सूर्यकुमार यादव को टीम में पहली बार मौका मिला था लेकिन वह ज्यादा मैच नहीं खेल पाए थे। लंबे समय तक इंतजार के बाद टीम में जगह मिलने के बाद सूर्यकुमार यादव पहले मैच में बल्लेबाजी तक नहीं कर पाए थे, हालांकि अगले मैच में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दम पर सेलेक्टर्स को काफी प्रभावित किया।

सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन किया, जिसके बाद उन्हें श्रीलंका के दौरे पर टीम में शामिल किया गया। ऐसे में सूर्यकुमार के पास बड़ा मौका है कि वह भारत की ओर से टेस्ट टीम में अपना पहले डेब्यू मैच खेल सकते हैं। वहीं पृथ्वी शॉ की बात करें तो जिस तरह से पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वह बुरी तरह से फेल हुए थे, उसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन करके आईपीएल में तूफानी बल्लेबाजी की और फिर श्रीलंका के दौरे पर टीम में जगह बनाई। ऐसे में एक बार फिर से टीम मैनेजमेंट ने उन्हें टेस्ट टीम में मौका दिया है, लिहाहा उनके पास यह सुनहरा अवसर है कि वह टीम में अपनी जगह को पक्की कर सके।

Story first published: Sunday, July 25, 2021, 7:25 [IST]
Other articles published on Jul 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+