पृथ्वी शाॅ ने इसे माना बेस्ट कोच, बोले- वो क्रिकेट के बारे में सब कुछ जानते हैं
नई दिल्ली। भारत के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ श्रीलंका दाैरे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। टीम के कोच राहुल द्रविड़ हैं। ऐसे में द्रविड़ के साथ जुड़ने से पृथ्वी शाॅ काफी खुश नजर आए। वह द्रविड़ को 'बेस्ट' कोच मानते हैं। एक बार फिर अपने गुरु राहुल द्रविड़ के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में खेलने का एक अलग ही मजा है। मुख्य कोच के रूप में नामित होने के बाद द्रविड़ श्रीलंका में भारत की जीत तय करना चाहेंगे।
पिछले साल ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के दौरान बाहर किए जाने के बाद पृथ्वी ने अब भारतीय ड्रेसिंग रूम में वापसी की है। शॉ का घरेलू सत्र शानदार रहा और आईपीएल 2021 में कुछ शानदार पारियां खेलीं। श्रीलंका दौरे पर पृथ्वी को अपने अंडर-19 विश्व कप कोच के मार्गदर्शन में काम करने का मौका मिलेगा और वह फिर से तारीफें बटोरने के लिए उत्साहित हैं।

राहुल क्रिकेट के बारे में सब कुछ जानते हैं
पृथ्वी शॉ को इंडियन एक्सप्रेस ने कहा, "राहुल सर के नेतृत्व में एक अलग तरह का मजा आता है। वह हमारे भारत के अंडर-19 कोच थे। वह जिस तरह से बोलते हैं, जिस तरह से वह अपने कोचिंग अनुभव को साझा करते हैं, वह अद्भुत है। जब भी वह खेल के बारे में बात करते हैं, उससे पता चलता है कि वह कितने अनुभवी हैं। वह क्रिकेट के बारे में सब कुछ जानते हैं। जिस तरह से वह परिस्थितियों के अनुसार ढलते हैं और उनका उपयोग करते हैं, वह अलग है।"

टीम में वापस आने के लिए बेताब था
उन्होंने आगे कहा, "राहुल सर वहां हैं, ड्रेसिंग रूम में अनुशासन की उम्मीद की जाएगी। मैं राहुल सर के साथ अभ्यास सत्र की प्रतीक्षा कर रहा हूं क्योंकि मुझे उनसे घंटों बात करना अच्छा लगता है। इस दौरे में, मुझे बस मौके का फायदा उठाना है। मैं भारतीय टीम में वापस आने के लिए बेताब था। मैंने हमेशा टीम को अपने ऊपर रखा है। भारत हो, रणजी ट्रॉफी टीम हो, क्लब हो या मेरी स्कूल टीम हो। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं।" भारत का श्रीलंका का सीमित ओवरों का दौरा 13 जुलाई को पहले वनडे से शुरू हो रहा है। सभी छह मैच कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे।
'द्रविड़ पर नहीं होगा कोई दवाब', पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने की प्रशंसा

ऐसा है शैड्यूल
बता दें कि श्रीलंका दाैरे की शुरूआत 13 जुलाई से हो रही है। तीन वनडे मैचों व इतने ही टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला वनडे 13 जुलाई को खेला जाएगा, जबकि दूसरा 16 जुलाई को होगा। आखिरी वनडे 18 को होगा। इसके बाद 21 जुलाई को टी20 सीरीज की शुरूआत होगी, जिसका दूसरा 23 जबकि तीसरा मैच 25 जुलाई को खेला जाएगा। श्रीलंका दाैरे पर शिखर धवन कप्तान रहेंगे। उनकी कप्तानी में ज्यादातर नए खिलाड़ी हों। इंग्लैंड दाैरे पर टेस्ट सीरीज खेलने वाले खिलाड़ियों को श्रीलंका दाैरे पर नहीं चुना गया है।
दूसरा वनडे -16 जुलाई
तीसरा वनडे -18 जुलाई
़
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
