For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चोटिल होकर INDVsAUS सीरीज से पृथ्वी शॉ हुए बाहर, मयंक और हार्दिक को ऑस्ट्रेलिया से आया बुलावा

India Vs Australia: Prithvi Shaw ruled out of Australia Test series |वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज में अपने ओपनर्स के प्रदर्शन की समस्या से जूझ रही भारतीय टीम की ओर एक बड़ी खबर है। अभ्यास मैच के चोट लगवा बैठे युवा ओपनिंग बल्लेबाज पृथ्वी शॉ बाकी टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उनके स्थान पर मयंक अग्रवाल को टीम में बुलाया गया है। पूरी टेस्ट सीरीज के दौरान मुरली विजय और केएल राहुल की नाकामी के चलते युवा मयंक के ऊपर बहुत जिम्मेदारियां और अपेक्षाएं एक साथ हैं।चोट से वापसी कर रहे हार्दिक पांड्या को भी ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टीम में शामिल किया गया है।

मयंक का शानदार रिकॉर्ड

मयंक का शानदार रिकॉर्ड

27 साल के मयंक अग्रवाल ने अब तक 46 फर्स्ट क्लास मैचों में लगभग 50 की औसत से 3,599 रन बनाए हैं। इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार खड़ा किया हुआ है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में 1160 रन (5 शतक, स्ट्राइक रेट 105.45), सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 458 रन (3 अर्धशतक, स्ट्राइक रेट:145), विजय हजारे ट्रॉफी में 723 रन (स्ट्राइक रेट 107.9, 3 शतक और 4 अर्धशतक) बनाकर चयनकर्ताओं को टीम में चुनने के लिए मजबूर किया

एक शानदार क्रिकेटर हैं मयंक

एक शानदार क्रिकेटर हैं मयंक

मयंक ने कर्नाटक के पिछले 5 साल में तीन रणजी ट्रॉफी जीत में भी कई अहम पारियां खेली हैं। उन्होंने अपनी रणजी टीम को इस साल (2018) सेमीफाइनल में 81 गेंदों में 86 रनों की पारी और फाइनल में 90 रनों की पारी से जीत दिलाई। इस खिलाड़ी ने लिस्ट-A मैच में विजय हजारे ट्रॉफी में 105.45 की औसत से 723 रन बनाए हैं। यह किसी भी भारतीय खिलाड़ी का लिस्ट-A टूर्नामेंट में सर्वाधिक स्कोर है। उन्होंने साल 2003 विश्व कप में सचिन तेंदुलकर के एक टूर्नामेंट में बनाए सबसे अधिक 673 रनों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

मयंक पर हैं उम्मीदों पर खरा उतरने की अपेक्षाएं

मयंक पर हैं उम्मीदों पर खरा उतरने की अपेक्षाएं

आईपीएल में कई टीमों से खेलने वाले इस खिलाड़ी के नाम बहुत अच्छे रिकॉर्ड नहीं है, इन्होंने एक-आध अच्छी पारी खेली जो चयनकर्ताओं को प्रभावित करने में नाकाफी साबित हुए। इन्होंने आईपीएल में अब तक 16.7 की औसत और 123.9 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। लेकिन अब उनकी असली परीक्षा ऑस्ट्रेलिया में होगी जहां उनकी योग्यता का वास्ताविक टेस्ट होना है। लगातार फ्लॉप होते केएल राहुल की जगह अब टीम को मयंक से बहुत ज्यादा उम्मीदें होंगी। इसके अलावा मुरली विजय की भी खराब फार्म को देखते हुए भी काफी उम्मीद है कि मौजूदा सीरीज में ही उनको मौका मिल जाएगा।

हार्दिक को भी जगह

हार्दिक को भी जगह

चोट से वापसी कर रहे हार्दिक पांड्या को भी ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने हाल में ही दो रणजी ट्रॉफी मुकाबलों में कुल 8 विकेट लिया था और इसके बाद उनकी वापसी के आसार दिख रहे थे। उन्होंने हाल में वापसी की तैयारी और फिटनेस के कई VIDEO भी अपने इंस्टग्राम अकाउंट पैट शेयर किए थे।चोटिल होने से पहले हार्दिक पांड्या के टेस्ट में प्रदर्शन को लेकर कपिलदेव ने भी सवाल खड़े किए थे उसके बाद पांड्या ने जवाब देते हुए कहा था कि मैं ने कभी किसी को विव रिचर्ड्स से तुलना नहीं करने को कहा था। हार्दिक कितने फिट हैं यह तो उनके मैच खेलने के बाद पता चल पाएगा।

Story first published: Monday, December 17, 2018, 19:06 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+