Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

17 साल के पृथ्वी शॉ को देखकर हैरान रह गया न्यूजीलैंड का ये गेंदबाज, लेकिन..

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड की टीम भारत के साथ 22 अक्टूबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। उससे पहले कीवी टीम भारत की बोर्ड अध्यक्ष एकादश के साथ अभ्यास मैच खेल रही है। पहले अभ्यास मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 30 रन से हरा दिया। इस मैच में भारत के 17 साल के पृथ्वी शॉ ने कमाल की पारी खेल सभी का दिल जीत लिया। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की तारीफ करते हुए कहा कि मुंबई के दाएं हाथ के इस बल्लेबाज का भविष्य उज्जवल है। पृथ्वी ने बीसीसीआई बोर्ड इलेवन की ओर से खेलते हुए 66 रन की पारी खेली।

बोल्ट ने मैच के बाद कहा, "मैंने सुना कि वह 17 साल का है, मुझे इस पर विश्वास नहीं हुआ। वह काफी अच्छा खेला। मुझे लगता है कि शुरू में गेंद अच्छी स्विंग हो रही थी और ऐसा नहीं लगा कि वह इससे परेशान है। वह उन खिलाड़ियों में शामिल है जिनका भविष्य उज्जवल है लेकिन पहली बार देखकर उससे काफी प्रभावित हूं।"

बता दें कि इस वर्ष खेले जाने वाले एशिया कप के लिए टीम का ऐलान सोमवार को किया गया। हालांकि शानदार प्रदर्शन के बावजूद इस टीम में पृथ्वी शॉ के शामिल नहीं किया गया। इससे सबको हैरानी जरूर थी लेकिन सेलेक्टर्स का कहना था कि उन्हें घरेलू मैच खेलने चाहिए। हालांकि बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन की तरफ से खेलते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ पृथ्वी ने 80 गेंदों पर 66 रन की पारी खेलकर सेलेक्टर्स को करारा जवाब दिया है। अपनी पारी में उन्होंने 9 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने लोकेश राहुल के साथ पारी की शुरुआत की और टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए पृथ्वी ने लोकेश राहुल के साथ 147 रन का शानदार साझेदारी की।

इसी साल पृथ्वी शॉ ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था। पृथ्वी शॉ ने दिलीप ट्रॉफी में अपने पदार्पण मैच में ही शतक लगाया था और इस टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा था।

इसे भी पढ़ेंः- पूर्व मंत्री की बेटी के साथ सुरेश रैना की फोटो फिर हुईं वायरल, जानिए क्या है सच्चाई?

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+