For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पृथ्वी शाॅ ने 18 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, शिवम मावी ने बनाया शर्मनाक रिकाॅर्ड

अहमदबाद : दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शाॅ ने आईपीएल सीजन-14 के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ तूफानी पारी देखने को मिली। कोलकाता से मिले 155 रनों के जवाब में शाॅ जब ओपनिंग करने उतरे तो उन्होंने पहले ही ओवर में 6 चाैके लगाकर 24 रन बल्ले से बटोर लिए। शाॅ ने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया। यह शाॅ का दिल्ली कैपिटल्स की ओर से इस साल सबसे तेज अर्धशतक है। हालांकि क्रिस माॅरिस के नाम दिल्ली के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकाॅर्ड है। माॅरिस ने 2016 में 17 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी। वहीं 2019 में रिषभ पंत ने भी 18 गेंदों में अर्धशतक जमाया था।

शिवम मावी ने बनाया शर्मनाक रिकाॅर्ड
पृथ्वी शाॅ की खतरनाक बल्लेबाजी के कारण शिमव मावी के नाम भी शर्मनाक रिकाॅर्ड दर्ज हो गया है। मावी पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 25 रन लुटाए। पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने का खराब रिकाॅर्ड अब नेचिम के नाम है जिन्होंने 2011 में आरसीबी के खिलाफ 27 रन लुटाए थे।

आईपीएल में सबसे महंगा पहला ओवर
27 अबू नेचिम- मुंबई बनाम आरसीबी, चेन्नई, 2011
26 हरभजन- मुंबई बनाम केकेआर, कोलकाता, 2013
25 शिवम मावी- केकेआर बनाम डीसी, अहमदाबाद, 2021
23 वरुण आरोन आरआर बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2019

बता दें कि दिल्ली की टीम इस सीजन में शानदार लय में दिख रही है। दिल्ली की टीम शुरूआती 6 ओवरों में कमाल का स्कोर खड़ा कर रही है। दिल्ली इस सीजन में शुरूआती 6 ओवरों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम है। दिल्ली ने केकेआर के खिलाफ बिना विकेट गंवाए शुरूआती 6 ओवर में 67 रन बटोरे हैं।

Story first published: Thursday, April 29, 2021, 22:19 [IST]
Other articles published on Apr 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+