For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsWI: जब एक छक्का जड़कर 18 वर्षीय पृथ्वी शॉ ने तोड़ा 10 साल पुराना सहवाग का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट का दूसरा दिन अब समाप्त हो गया है, वेस्टइंडीज ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 311 रन बनाए और इसके बाद भारतीय टीम जब मैदान में बल्लेबाजी करने उतरी तो शॉ एक बार फिर आतिशी पारी खेलते नजर आए, और पहले ओवर की पांचवी गेंद पर ही छक्का जड़ दिया, वहीं 8 चौके और जड़कर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। शॉ भले ही 70 रन पर आउट हो गए लेकिन उनके इस पहले ओवर में जड़े छक्के ने भारत के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनके नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज करा दिया है।

ये भी पढ़ें- INDvsWI: उमेश यादव ने रच दिया इतिहास, 19 साल बाद किसी भारतीय ने किया ये कमाल

दरअसल अपनी इस पारी के पहले ओवर में ही शॉ ने भारत के धाकड़ ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। शॉ ने पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ दिया था। किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा टेस्ट पारी के पहले ही ओवर में छक्के जड़ने का रिकॉर्ड 10 साल बाद बना है। इससे पहले वीरेंद्र सहवाग ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2008 में खेले गए अहमदाबाद टेस्ट में यह कारनामा किया था। वहीं अब 18 वर्षीय शॉ ने यह कारनामा दोहरा दिया है। इसके साथ ही लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जड़कर शॉ दिग्गजों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं। गौरतलब हो कि पंत और रहाणे की जोड़ी ने भारत को संभाल दिया है और भारत अब केवल 3 रन ही वेस्टइंडीज के 311 के स्कोर से पीछे हैं।

Story first published: Saturday, October 13, 2018, 18:07 [IST]
Other articles published on Oct 13, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+