For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पृथ्वी शॉ हुए फिट, इस टूर्नामेंट के साथ ही मैदान में फिर से करने जा रहे हैं वापसी

नई दिल्ली। युवा भारतीय क्रिकेट सनसनी पृथ्वी शॉ जल्द ही मैदान पर खेलते हुए दिखाई देंगे। दो महीने से ज्यादा अपनी चोट के चलते कोई मैच ना खेलने वाले शॉ आखिरकार अपनी चोट से उभर चुके हैं। यह चोट उनको ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हुए अभ्यास मैच में लगी थी। ऐसी खबर है कि शॉ 21 फरवरी से शुरू हो रहे सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहेंगे।

शॉ को इस ट्रॉफी के लिए मुंबई टीम में चुने जाने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि अजीत अगरकर की अध्यक्षता में गठित चयन समिति अगले कुछ दिनों में शॉ को चुन सकती है। बता दें कि शॉ अपनी मैदान वापसी को लेकर काफी बेकरार भी हैं और कुछ दिनों पहले की ही बात है जब उन्होंने ट्वीटर पर बैट पकड़े हुए अपनी फोटो अपलोड की थी और लिखा था- 'अपना टाइम आएगा..चोट से फिट होके..मैं और रन बनाउंगा..अपना टाइम आएगा।' गौरतलब है कि यह बॉलीवुड की आने वाली फिल्म गली बॉय का एक चर्चित रैप सॉंग है।

बता दें कि शॉ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण भी नाटकीय अंदाज में हुआ था। वे अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी करने के एक साल बाद ही सीनियर भारतीय टीम में शामिल हो गए थे। यहीं नहीं उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू मैच में शतक भी जड़ा था। खासकर जिस अंदाज में शॉ ने यह शतक बनाया था उससे उनको लंबी रेस का घोड़ा माना जा रहा है। शॉ का बल्लेबाजी अंदाज नैसर्गिक रूप से आक्रामक है। पहले मैच में जोरदार शुरुआत के बाद शॉ ने दूसरे टेस्ट में भी 70 और 33 नाबाद रनों की पारियां खेली थी और भारत ने यह सीरीज 2-0 से जीती थी।

Story first published: Thursday, February 14, 2019, 11:55 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+