For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

फिटनेस के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं पृथ्वी शॉ, बताया कब करने जा रहे हैं क्रिकेट में वापसी

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही अभ्यास मैच खेलते समय चोटिल हुए पृथ्वी शॉ ने अपनी मौजूदा फिटनेस के बारे में बड़ी जानकारी दी है। भारत के इस उभरते हुए ओपनर का टखना एक कैच लेने की कोशिश करते हुए मुड़ गया था। इस कारण शॉ को ऑस्ट्रेलिया दौरा बीच में ही छोड़कर स्वदेश लौटना पड़ा था। उसके बाद उनके स्थान पर मयंक अग्रवाल को सीरीज के बीच में ओपनिंग करने का मौका मिला था जिसको उन्होंने दोनों हाथों से भुनाया।

आईपीएल से पहले फिट होने की उम्मीद

आईपीएल से पहले फिट होने की उम्मीद

शॉ फिलहाल न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। इसके अलावा अब आईपीएल का भी अगला सीजन शुरू होने में ज्यादा दिन बाकी नहीं रह गए हैं। ऐसे में पृथ्वी ने अपनी चोटे के बारे में जानकारी दी है। शॉ के अनुसार वे रिकवरी कर रहे हैं उनको पूरी उम्मीद है कि आईपीएल से पहले तक वे फिट हो जाएंगे। पृथ्वी को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल की ओर से खेलना है। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में पृ्थ्वी ने बताया, 'मैं आईपीएल से पहले ही फिट हो जाऊंगा और में पूरी तरह से फिटनेस हासिल करने के लिए काफी मेहनत कर रहा हूं।'

हार्दिक पांड्या के बयान और विश्वकप में उनकी टीम में जगह को लेकर ये बोले माइकल क्लॉर्क

'चोटिल होना दुर्भाग्यपूर्ण'

'चोटिल होना दुर्भाग्यपूर्ण'

शॉ ने कहा, 'चोटिल होना दुर्भाग्यपूर्ण था और इसमें आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते हों। ऑस्ट्रेलिया के चुनौतीपूर्ण हालातों में खेलने की मेरी बड़ी इच्छा थी। लेकिन बदकिस्मती से मैं अपने पैर में चोट लगवा बैठा। लेकिन चलो ठीक है, मैं खुश हूं कि भारत ने जीत हासिल की। मुझे इससे अच्छा कुछ और नहीं मिल सकता।' आपको बता दें कि 19 साल का यह युवा बल्लेबाज अपने फिटनेस को हासिल करने के लिए नेशनल क्रिकेट अकादमी, बेंगलूरू में काफी मेहनत कर रहे हैं। वे बहुत जल्द ही फिर से पिच पर उतरने के लिए तैयार भी हैं। ये आईपीएल में पृथ्वी शॉ का दूसरा सीजन होगा।

भारत के लिए लंबी रेस के ओपनर-

भारत के लिए लंबी रेस के ओपनर-

गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैचों में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर 18 साल के पृथ्वी शॉ मैन ऑफ द सीरीज का खिताब ले गए थे। राजकोट में खेले गए पहले मैच में शॉ ने शतक जड़ा था, वहीं हैदराबाद में खेले गए दूसरे मैच में उन्होंने पहली पारी में 70 रन और दूसरी पारी में नाबाद 33 रन बनाए। इसी के साथ शॉ टेस्ट मैच में विजयी रन बनाने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी भी बने। शॉ को भारत के लिए भविष्य में लंबी रेस का घोड़ा माना जा रहा है।

Story first published: Monday, January 21, 2019, 11:52 [IST]
Other articles published on Jan 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+