For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल के शानदार शतक की बदौलत भारतीय ए टीम ने इंग्लैंड को दी पटखनी

नई दिल्ली। आईपीएल में अपना जलवा बिखेरने के बाद अब भारतीय युवा बल्लेबाज इंग्लैंड में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इंग्लैंड के साथ हुए मुकाबले में भारतीय ए टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल के शानदार शतकों की मदद से भारत-ए ने लीसेस्टरशर के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच में 4 विकेट पर 458 रन का स्कोर बनाया। गौरतलब हो की भारत-ए का स्कोर फिलहाल लिस्ट-ए मैचों में दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले सरे ने ग्लूसिस्टरशर के खिलाफ 207 वनडे चैंपियनशिप में 496 रन बनाए थे। इस मुकाबले में पृथ्वी ने 90 गेंद में 132 रन बनाए और मयंक के साथ 223 रन की साझेदारी की। वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 481 रन बनाते हुए इतिहार रचते हुए, वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक बड़ा स्कोर हासिल किया है।

इन बल्लेबाजों ने किया कारनामाः इस मुकाबले में शानदार फॉर्म में चल रहे पृथ्वी शॉ ने 132 रनों की धुआंधार पारी खेली । उन्होंने अपनी पारी में 20 चौके और 3 छक्के जड़े। हले विकेट के लिए पृथ्वी ने मयंक के साथ मिलकर 221 रन की साझेदारी की। इसके पहले मुकाबले में भी शॉ ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं इस मुकाबले में भारत को 125 रनों से बड़ी जीत मिली। गौरतलब हो की अंडर-19 के कप्तान रहे शॉ ने इस सीजन आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन किया था।

Story first published: Wednesday, June 20, 2018, 9:30 [IST]
Other articles published on Jun 20, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+