INDvsENG: पृथ्वी शॉ को मिल सकता है मौका, ये खिलाड़ी हो सकता है टीम से बाहर
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में भारत को 60 रन से हार का सामना करना पड़ा था।इस हार के साथ टीम ने सीरीज भी गंवा दी है।टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट 7 सितंबर से ओवल के मैदान पर खेला जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि टीम इंडिया इस मैच के लिए कई सारे बदलाव करेगी। खबरों की माने तो टीम इंडिया में पृथ्वी शॉ को मौका मिल सकता है। शॉ को के एल राहुल की जगह उतारा जा सकता है। चार टेस्ट मैचों में बेहद खराब प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। राहुल के प्रदर्शन की बात करें तो राहुल ने 4 टेस्ट की 8 पारियों में सिर्फ 113 रन बनाए और उनका औसत 14.12 का रहा है। इसके अलावा के एल राहुल के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा महज 36 रन। ऐसे में माना जा रहा है कि पांचवें टेस्ट में पृथ्वी शॉ को टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है।
पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन:
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण को तैयार पृथ्वी का घरेलू मैच में काफी अच्छा रहा है। पृथ्वी शॉ ने अपने 14 फर्स्ट क्लास मैचों में अबतक 56.72 की शानदार औसत से 1418 रन बनाये है। वो 7 शतक और 5 अर्धशतक लगा चुके है। महज 18 साल के इस बल्लेबाज ने बेंगलुरू में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर भी पृथ्वी शॉ ने तीन शतक भी जमाया था।
अश्विन की हो सकती है छुट्टी:
दूसरी तरफ भारत के सीनियर स्पिनर अश्विन टेस्ट मैच के लिए फिट घोषित किए गए थे। वो ट्रेंटब्रिज टेस्ट मैच के दौरान घायल हो गए थे। चौथे टेस्ट मैच में रविवार को बल्लेबाजी के दौरान एक बार वह फिर से चोटिल हो गए। अब ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि पांचवें टेस्ट मैच में अश्विन की जगह जडेजा की टीम में एंट्री हो सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
