नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के इस समय सबसे बड़े सितारे हैं। वहीं, पृथ्वी शॉ को भविष्य का सबसे बड़ा सितारा माना जाता है। मुंबईया प्लेयर पृथ्वी शॉ को सचिन तेंदुलकर जैसे महानतम खिलाड़ियों में शुमार शख्सियत का सानिध्य भी बचपन से मिला है। चोट के बाद मैदान में वापसी कर चुके इस खिलाड़ी को गली ब्वॉय जैसी फिल्में खासी रास आती है। इस मूवी का एक रैप सॉन्ग था- 'अपना टाइम आएगा।' पृथ्वी ने चोटिल स्टेज में इस लाइन को अपना प्रेरणा बनाकर ट्वीटर पर भी पोस्ट किया था।
खैर आने वाला समय इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज का ही है, इसमें कोई शक नहीं। हाल ही में शॉ ने एक बार फिर से इस मूवी को याद किया है। और याद करने का तरीका भी नायाब है। उनके अगल-बगल में भारतीय क्रिकेट के दो छोर बैठे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं धोनी और कोहली की। पृथ्वी इन दोनों दिग्गजों के बीच में बैठे हैं और कह रहे हैं- 'ये भाई लोग जैसा कोई हार्ड इच नहीं है।' मुंबईया अंदाज में बोली गई इस लाइन का मतलब है कि दोनों भाईयों से मजबूत कोई नहीं हैं।
View this post on InstagramYeh BHAI log jaisa koi Hard ich nahi hai 🤙🏻🤙🏻🤙🏻😎 @virat.kohli @mahi7781 #legends❤️
A post shared by MR. SHAW (@prithvishaw) on
बता दें कि पृथ्वी ने यह लाइन भी गली ब्वॉय मूवी से ही चुराई है। इस मूवी के हालिया हिट गाने की लाइन है- 'तेरे भाई जैसा कोई हार्डिच नहीं है।' मजेदार बात यह है कि कई यूजर्स ने इस फोटो को एक अलग ही पहचान दे दी है। यूजर्स ने कहा है इस फोटो में भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान, वर्तमान कप्तान और भविष्य के कप्तान तीनों हैं। इतना ही नहीं शॉ ने इस फोटो को इंस्टाग्राम की स्टोरी पर भी पोस्ट किया है और लिखा है- मेरे लिए हर समय के महान फिनिशर्स।