For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: कुछ इस तरह आउट हुए पृथ्वी शॉ, हंसने लगे सभी खिलाड़ी

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन की अगर बात करें तो युवा खिलाड़ियों के लिए यह सीजन बेहद खास रहा है। अपने प्रदर्शन के दम पर कई युवा खिलाड़ियों ने अपना लोहा मनवाया है। चाहे बात गेंदबाजी की हो या बल्लेबाजी की दोनों ही प्रारूपों में युवा खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। आईपीएल 11 के सीजन के अब सभी साधारण मुकाबले खत्म हो चुके हैं। रविवार को हुए मुकाबलों के बाद अब यह साफ हो गया है की कौन सी चार टीमें प्लेऑफ के लिए पहुंचेंगी। दिल्ली और मुंबई के बीच खेले गए मुकाबले में, दिल्ली की टीम के लिए तो ये एक बेहद मुकाबला ही था क्योंकि इस टीम की प्लेऑफ की राह बहुत पहले ही खत्म हो चुकी थी,लेकिन मुंबई के लिए इस मैच में जीत पाना बहुत जरूरी था। दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस सीरीज में सभी को अपने अंदाज से प्रभावित करने वाले पृथ्वी शॉ बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान में उतरे थे। इस मैच में पृथ्वी शॉ का आउट होना बेहद मनोरंजक था, वो खुद भी हैरान रह गए और सभी उऩके आउट होने पर हंसने लगे।

हुआ कुछ यूंः दरअसल इस मुकाबले में शॉ अच्छी लय में दिख रहे थे, दो चौके भी जड़ चुके थे। तीसरे ओवर में मैक्सवेल ने थर्ड मैन की तरफ एक आसान सा शॉट खेला। गेंद सीधा पांड्या के हाथों में गई, शॉ क्रीज से बाहर निकल चुके थे। उन्होंने यह भी देखा की गेंद पांड्या के हाथों में है लेकिन फिर भी उन्होंने इतनी सुस्ती से वापस लौटने की कोशिश की, और आउट हो गए। उनको अंदाजा ही नहीं था कि इस तरह से आउट हो जाएंगे और पांड्या दूसरी तरफ से थ्रो करेंगे। गौरतलब हो की इस पूरे सीजन में दिल्ली के खिलाड़ी रन आउट होने के मामले में सबसे ज्यादा बार आउट हुए हैं। हालांकि दिल्ली ने यह मुकाबला जीत लिया और मुंबई के प्लेऑफ से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Story first published: Monday, May 21, 2018, 10:17 [IST]
Other articles published on May 21, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+