For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वापसी के लिए पृथ्वी शॉ ने ठोकी ताल, बर्थडे पर VIDEO में शेयर किया '2.0 अवतार'

नई दिल्ली: मुंबई के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ डोपिंग के बैन के बाद अब क्रिकेट में वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनको घरेलू टी 20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलने की उम्मीद है। बता दें कि 30 जुलाई को, शॉ को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा "अनजाने में" खांसी की दवाई के जरिए निषिद्ध पदार्थ टरबुटालीन का सेवन करने के लिए आठ महीने का निलंबन सौंप दिया गया था। आज (9 नवंबर) पृथ्वी शॉ 20 साल के हो गए हैं।

पृथ्वी शॉ का निलंबन 15 नवंबर को समाप्त हो जाएगा जिसके बाद वे क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह से योग्य होंगे। पृथ्वी ने अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन वह इसे आगे नहीं बढ़ा पाए क्योंकि ऑस्ट्रेलिया का उनका दौरा चोट के कारण छोटा था। इसके बाद डोपिंग जैसी चीज के चलते वे क्रिकेट से बाहर बैठे रहे। अब जब उनके निलंबन समाप्ति की डेट नजदीक आती जा रही है, उन्होंने एक वीडियो साझा किया है।

इस वीडियो में शॉ अपने जन्मदिन की जानकारी देते हुए कहते हैं कि वह अब वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस दौरान वे नेट पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए लिखते हैं- 'मैं आज 20 साल का हो गया हूं। मैं सुनिश्चित करता हूं कि ये पृथ्वी शॉ 2.0 होने जा रहा है। आप सभी की शुभकामनाओं और समर्थन के लिए धन्यवाद। जल्द ही एक्शन में लौट रहा हूं।'

बता दें कि मुंबई के एड-हॉक चयन पैनल के अध्यक्ष मिलिंद रेगे ने कहा है कि शॉ के चयन पर निश्चित रूप से चर्चा की जाएगी। उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए बताया, "वह 16 नवंबर से खेलने के लिए आजाद होंगे, इसलिए निश्चित रूप से उनको चयन के लिए उपलब्ध माना जाएगा। मैं इस बात पर कोई प्रतिबद्धता नहीं जता सकता कि वह वापस आएंगे या नहीं, लेकिन हम निश्चित रूप से उसके चयन पर चर्चा करेंगे।"

"वह [नवंबर] 16 से खेलने के लिए स्वतंत्र होगा, इसलिए बेशक उसे चयन के लिए माना जाएगा," रेगे ने गुरुवार को ईएसपीएनक्रिकइन्फो को बताया। वह एक गतिशील युवा बल्लेबाज है। उन्होंने पिछले डेढ़ साल में मुंबई के लिए रन बनाए हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया जाने तक टेस्ट क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। अंतराल हो गया है। इसलिए उसे फिर से एक बार शुरू करना होगा। "

चयनकर्ता ने आगे कहा, "उन्हें फिर से फिट होना होगा, कोई भी चीजें हल्के में नहीं ले सकता हैं क्योंकि अन्य लोग भी कतार में हैं।'

Story first published: Saturday, November 9, 2019, 15:54 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+