For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पृथ्वी शॉ ने ठोका नाबाद दोहरा शतक, लगाए 31 चौके, 5 दनदनाते छक्के

Prithvi Shaw
Photo Credit: BCCI

मुंबई : विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ का धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिला है। राउंड थ्री के एलिट ग्रुप 'डी' में मुंबई टीम ने पुडुचेरी के खिलाफ रनों का अंबार खड़ा किया। कप्तान पृथ्वी शाॅ ने नाबाद दोहरा शतक ठोका। उन्होंने 152 गेंदों में ताबड़तोड़ नाबाद 227 रन बनाए, जिसमें 31 चाैके तो 5 दनदनाते छक्के शामिल रहे। इसी के साथ शाॅ ने एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

दरअसल, लिस्ट ए क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे बड़ी पारी खेलने का काम शॉ ने किया है। शाॅ से पहले ग्रीम पोलॉक के नाम बताैर कप्तान बड़ी पारी खेलने का रिकाॅर्ड था। उन्होंने ईस्ट लंदन में बॉर्डर के खिलाफ नाबाद 222 रनों की पारी खेली थी। लेकिन अब शाॅ ने 227 रनों की पारी खेलकर यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामले में तीसरे स्थान पर वीरेंद्र सहवाग हैं, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में खेले गए वनडे इंटरनैशनल मैच में कप्तानी करते हुए 219 रन बनाए थे।

इसके अलावा शाॅ ने संजू सैमसन का रिकाॅर्ड भी तोड़ दिया है। शाॅ ने विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो पहले संजू सैमसन के नाम दर्ज था। सैमसन ने नाबाद 212 रनों की पारी खेली थी। शॉ से पहले सैमसन, यशस्वी जयसवाल और कौशल तीन ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक जमाया है।

बता दें कि इस मुकाबले में शाॅ के अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी धमाकेदार खेल दिखाया। सूर्यकुमार ने महज 58 गेंदों में ही 133 रन ठोक दिए, जिसमें 22 चाैके तो 4 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा विकेटकपीर अदित्य तारे ने 56 रन बनाए। ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 10, जबकि शिवम दुबे ने 16 रन बनाए। ऐसे में मुंबई ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 457 रन बना दिए।

Story first published: Thursday, February 25, 2021, 15:32 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+