For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या विंडीज दौरे पर चुने जाएंगे पृथ्वी शॉ, अपनी चोट पर दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली। भारत के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने होने वाली टेस्ट सीरीज में शामिल होंगे या नहीं, यह एक बड़ा सवाल है। शाॅ टेस्ट क्रिकेट में अपना कदम रख चुक हैं, लेकिन बीच में चोट ने उनके खेल पर संकट ला दिया। मुंबई के 19 वर्षीय शाॅ ने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू के दाैरान शतक बनाया था। मुंबई टी-20 लीग के दौरान शॉ के कूल्हे में तोट थी और उसके के चलते उन्हें इंडिया ए के दौरे पर भी कोई जगह नहीं मिली।

भारत एंटीगुआ में 22 अगस्त से शुरू होने वाले वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट खेलेगा। लेकिन शाॅ इसके लिए फिट नजर नहीं आ रहे। शॉ ने कहा कि उनके पास फिटनेस हासिल करने के लिए अभी भी समय है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो अब खेलने के लिए फिट हैं तो शाॅ ने कहा, "मैं अभी भी 100 प्रतिशत फिट नहीं हूं और ठीक से पता नहीं है कि ठीक होने में कितना समय लगेगा, प्रक्रिया चल रही है।" अभी भी समय है और मैं फिटनेस ट्रेनर के साथ काम कर रहा हूं। मैं अभी बता नहीं सकता कि ठीक होने में कितना समय लगेगा।।"

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 17 मैचों में 8 शतक जमा चुके पृथ्वी शॉ टीम इंडिया के लिए तीन टेस्ट पारियों में 118.50 की औसत के साथ 237 रन बना चुके है। हाल में ही पृथ्वी शॉ को दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल-12 में खेलते हुए देखा गया था। टूर्नामेंट में पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन मिला जुला देखने को मिला था। दो अर्द्धशतक की मदद से पृथ्वी शॉ ने 393 रन बनाये थे। पृथ्वी शॉ ने आगे अपने बयान में कहा, "अभी मेरा लक्ष्य जल्द से जल्द पूरी तरह से फिट होने पर है। मैं फिट होने के बाद स्वयं चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन से संपर्क करूंगा और आने वाले सत्र में कैसे ट्रेनिंग की जाएगी उसके बारे में जानकारी लूंगा।"

Story first published: Tuesday, July 16, 2019, 18:18 [IST]
Other articles published on Jul 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+