प्रिया प्रकाश ने आईपीएल में भी चलाए नैनों के बाण
नई दिल्लीः कुछ महीने पहले अपनी अदाओं से लाखों लोगों को दीवाना बनाने वाली प्रिया प्रकाश वारियर एक बार फिर इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं। बता दें कि इस वक्त चारों ओर आईपीएल की धूम मची है,ऐसे में विज्ञापनों के लिए भी आईपीएल एक शानदार प्लेटफार्म बन चुका है,जहां विज्ञापनदाता ब्रेक के दौरान अपने विज्ञापन चलाते हैं। मंच चॉकलेट ने भी हाल ही में एक टीवी कमर्शियल शूट किया जिसमें प्रिया दिखाई पड़ रही हैं।
इस वीडियो में दिखाया गया है कि प्रिया प्रकाश क्रिकेट के मैदान में बैठी हैं। एक सफेद कलर की बॉल उनके पास आती है। एक खिलाड़ी ने उनसे जब वो गेंद मांगी तो वो कहती हैं कि वो मैदान में पड़ी चीजें नहीं उठाती हैं। इस वीडियो में भी उनका अंदाज लोगों को खासा पसंद आ रहा है।
एक ही दिन में बने थे 6 लाख से ज्यादा फॉलोअरः अगर खबरों की माने तो प्रिया सोशल मीडिया से कमाई करने वाली कई सेलिब्रेटी से आगे निकल गई हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि उन्होंने गूगल सर्च मामले में सनी लियोनी और दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ दिया है। प्रिया के फॉलोअर की संख्या 51 लाख तक पहुंच गई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
