For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाना चाहता है यह खिलाड़ी, पर सामने है यह मुश्किल चुनौती, बताया प्लान

नई दिल्ली। गुजरात के लिये लगातार रन बना रहे और इंडिया-ए के सलामी बल्लेबाज प्रियांक पांचाल ने नये साल पर टीम इंडिया में जगह बनाने के लिये अपना प्लान बताया। अपनी राज्य की टीम और इंडिया ए के लिये लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे प्रियांक पांचाल साल 2020 में भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं और इसके लिये वह लगातार रन बनाकर अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने को लेकर खिलाड़ियों के बीच जारी मुश्किल जंग को लेकर प्रियांक पांचाल चिंतित नहीं है, वह सिर्फ टीम में जगह बनाने के लिये अपने प्लान पर फोकस रहना चाहते हैं। दरअसल 29 साल के पांचाल उस वक्त नजरों में आ गये जब वह रणजी ट्रॉफी में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत बंगाल के अभिमन्यु ईश्वरन के साथ राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के बीच चर्चा का केंद्र बन गये।

और पढ़ें: 2020 में इन 5 रिकॉर्ड पर होगी किंग कोहली की 'विराट' नजर, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे

मीडिया से बात करते हुए प्रियांक पांचाल ने कहा,'मैं इस बात से खुश हूं कि मैं चर्चा का हिस्सा हूं। मेरे लिए लगातार रन करना ज्यादा जरूरी है। मैं सिर्फ इस पर ध्यान दे रहा हूं।'

उल्लेखनीय है कि प्रियांक पांचाल न्यूजीलैंड दौरे पर जा रही इंडिया-ए टीम का हिस्सा हैं और वह एक बार फिर से रन बनाकर अपनी दावेदारी को मजबूत करना चाहेंगे।

और पढ़ें: Video: जब जस्टिन लैंगर ने 80 साल के फैन को थमाई ट्रेनिंग कैप, देखें आंखे नम कर देने वाला यह वीडियो

पांचाल ने कहा, 'हम (मैं और अभिमन्यु) इस स्तर तक इसलिए आए हैं क्योंकि हमने प्रदर्शन किया है। मेरे लिए टीम को जिताने के लिये अपना प्रदर्शन मायने रखता है। हम दोनों एक दूसरे का सम्मान करते हैं और लंबे समय से एक साथ खेल रहे हैं। मैं लगातार अच्छा प्रदर्शन करके भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने की कोशिश में तत्पर हूं।'

आपको बता दें कि पिछले साल रोहित शर्मा ने टेस्ट में बतौर सलामी बल्लेबाज दमदार शुरुआत की है और उनके साथी मयंक अग्रवाल उनका भरपूर साथ निभा रहे हैं। टीम ने रिजर्व ओपनर के तौर पर शुभमन गिल भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।

और पढ़ें: खत्म हुआ पाकिस्तान के लिये मुश्किलों भरा साल, नये साल के लिये कोच मिस्बाह ने बताया टीम का प्लान

सलामी बल्लेबाज के तौर पर पृथ्वी शॉ ने भी बैन के बाद घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त वापसी की है और टीम में वापसी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सलामी बल्लेबाज के स्लॉट पर प्रियांक पांचाल और अभिमन्यु को टेस्ट टीम में जगह मिल पाना आसान नहीं है। गुजरात और बंगाल को शुक्रवार से ईडन गार्डन्स स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी मैच में आमने-सामने होना है।

Story first published: Thursday, January 2, 2020, 13:42 [IST]
Other articles published on Jan 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+