Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आज ही होगी शादी भी?

शालिनी जोशी

देहरादून से, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए

शनिवार को देहरादून में गुपचुप तरीके से सगाई करने के बाद खबर है कि आज ही धोनी उतने ही गुपचुप ढंग से विवाह सूत्र में भी बंध रहे हैं.

देहरादून में उनकी मंगेतर साक्षी रावत की नानी के घर पर विवाह के शुरूआती संस्कार चल रहे हैं. लेडीज संगीत और हल्दी हाथ की रस्म पूरी हो चुकी है .

साक्षी रावत धोनी के बचपन की दोस्त हैं और फिलहाल होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं.एक साल पहले धोनी के मसूरी आने पर दोनों को साथ देखा गया था और तब से ही उनकी शादी की चर्चा थी .

देहरादून के आईपीएस दंपत्ति अभिलाषा बिष्ट और विश्वजीत साक्षी के रिश्ते के बहन-बहनोई हैं. विश्वजीत धोनी के पुराने मित्र रहे हैं. बताया जाता है कि धोनी के विवाह में इनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका है.

विवाह समारोह को भी हैरतअंगेज ढंग से गोपनीय रखा जा रहा है. मीडिया के लिये बिल्कुल नाकेबंदी की स्थिति है और पुलिस की कड़ी सुरक्षा है .

विवाह समारोह देहरादून से करीब 30 किमी दूर एक निजी होटल और फार्महाउस में होने की सूचना है. धोनी के बहन-बहनोई, माता-पिता और करीबी दोस्त और रिश्तेदार इसमें शामिल हो रहे हैं. खबर है कि शशांक मनोहर, जॉन अब्राहम, हरभजन सिंह, आरपी सिंह भी देहरादून पंहुच गए हैं.

धोनी को बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है. उनके फैन महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी रावत की एक झलक पाने के लिए लालायित हैं.

लोगों को अचंभा

अचानक हुए इस रिश्ते से लोग अचंभित हैं और खुश भी. देहरादून के परमजीत सलूजा कहते हैं, "धोनी दून के दामाद बनें इससे बड़ी खुशी और गर्व की बात क्या हो सकती है."

लेकिन उनके दीदार का इंतजार कर रहे प्रशंसकों को अब तक निराशा ही हाथ लगी है. उनके कुछ प्रशंसकों में इससे नाराजगी भी है.

ऐसे ही एक प्रशंसक विनय कुमार ने कहा कि धोनी विवाह कर रहे हैं कोई चोरी तो नहीं फिर हमारा भी कोई हक बनता है.

ब्यूटी पार्लर जहां साक्षी तैयार हो रही हैं, फूल की दुकान जहां से जयमाला बन रही है और उनके घर-पड़ोस में लोगों की भीड़ उमड़ रही है . बताया जाता है कि जिस होटल में मुख्य समारोह होगा उसे 2 दिन के लिए बुक किया गया है .

उधर अलमोड़ा में भी धोनी के मूल गांव में खुशी की लहर है. अल्मोड़ा के निवासी उदय पांडे का कहना था कि हमें इंतजार है कि धोनी पारंपरिक रस्म के अनुसार कब दुल्हन को लेकर गांव आएंगे .

हांलाकि अभी भी धोनी की तरफ से सगाई और विवाह की औपचारिक घोषणा होनी बाकी है और सबको उस पल का इंतजार है .

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+